एमपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता का निधन… पार्टी में छाई शोक की लहर

एमपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता का निधन… पार्टी में छाई शोक की लहर
सुनील बंशीवाल

ग्वालियर/खबर डिजिटल/ ग्वालियर के वरिष्ठ भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु सिंह सेंगर का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही शहर के राजनीतिक, सामाजिक और छात्र-युवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे सेंगर गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए भी सक्रिय रहे। पार्टी में भी स्थानीय निर्णय लेने के लिए उनसे सलाह ली जाती थी।

समाजवादी आंदोलन से शुरुआत
अभिमन्यु सिंह सेंगर का राजनीतिक जीवन समाजवादी आंदोलन से शुरू हुआ था। वर्ष 1983 में समाजवादी नेता चंद्रशेखर कन्याकुमारी से राजघाट, दिल्ली तक पदयात्रा पर निकले थे। पदयात्रा के दौरान जब चंद्रशेखर ग्वालियर पहुंचे, तब अभिमन्यु सिंह सेंगर समेत शहर के कई लोगों ने उनका स्वागत किया था। इसी दौरान सेंगर चंद्रशेखर के संपर्क में आए और उनके विचारों से प्रभावित होकर समाजवादी आंदोलन का हिस्सा बन गए।इसके बाद उन्होंने छात्र और युवा राजनीति के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 1991 में उन्होंने समाजवादी जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर ग्वालियर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता लंबे समय तक जारी रही।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-bjp-senior-leaders-delhi-called-datia-by-election-defeat-mohan-yadav/

सामाजिक सरोकार से जुड़ाव
चंद्रशेखर के निधन के बाद अभिमन्यु सिंह सेंगर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने लगे। भाजपा से जुड़े रहने के दौरान भी उनका सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव बना रहा। सेंगर के निधन से ग्वालियर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके परिचितों, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक है। लोगों ने उनके निधन को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Datia News: दतिया में दलित भाजपा पार्षद से मारपीट के बाद बवाल… रास्ता रोककर तोड़फोड़ और फायरिंग के आरोप

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!