बाकल पुलिस ने अंधे हत्याकांड का 24 घंटे में किया खुलासा, पिता–पुत्र गिरफ्तार

बाकल पुलिस ने अंधे हत्याकांड का 24 घंटे में किया खुलासा, पिता–पुत्र गिरफ्तार
Khabar Digital Desk

कटनी /सौरभ श्रीवास्तव - पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना बाकल प्रभारी प्रतीक्षा सिंह चंदेल के नेतृत्व में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।दिनांक 30 अगस्त को ग्राम चनपुरा स्थित आंगनवाड़ी आरोग्य केंद्र में ग्राम कोटवार सीताराम वंशकार का शव मिलने पर प्रारंभिक रूप से मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ।

यह भी पढ़ें – आज का राशिफल: 1 सितंबर 2025, जानिए क्या कहता है, आपका राशि - Khabar Digital

लेकिन शव पर चोट व घसीटने के निशान देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई और मर्ग जांच शुरू की।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रीढ़ की हड्डी टूटना, पसली में चोट, आंतरिक खून जमा होना सामने आया। इसके बाद थाना बाकल में हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज की गई।मुखबिर सूचना पर पुलिस ने गांव के मनीष पटेल को हिरासत में लिया। पूछताछ में मनीष ने स्वीकारा कि उसने अपने पिता अमर सिंह पटेल के साथ मिलकर कोटवार सीताराम की हत्या की।

यह भी पढ़ें – Gold Silver Rate Today: जानिए क्या है आज का भाव - Khabar Digital

आरोपियों ने बताया कि मृतक के नाती जीवन वंशकार के साथ पारिवारिक विवाद के चलते झगड़ा हुआ था।29 अगस्त की रात दोनों ने कोटवार के घर जाकर दरवाजा तोड़कर हमला किया। घसीटकर बाहर लाए और बांस व मुक्कों से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद मनीष घर में छुपा रहा जबकि अमर सिंह अपने ससुराल पन्ना भाग गया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतीक्षा सिंह चंदेल, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट अखिलेश प्यासी, प्रधान आरक्षक शिव सिंह, अवधेश मिश्रा, आरक्षक राजभान, सूरलाल, अंकित व साइबर सेल आरक्षक प्रशांत की विशेष भूमिका रही।

यह भी पढ़ें – MP की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: ग्रामीणों ने चद्दर में लपेटकर 5 किमी पैदल चलकर महिला को पहुंचाया अस्पताल - Khabar Digital

https://www.youtube.com/watch?v=7s1YYthkFZc
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!