विजयराघवगढ़ के बरही में Krishi Mahotsav की भव्य तैयारी: मुख्यमंत्री देंगे बड़ी सौगात

विजयराघवगढ़ के बरही में Krishi Mahotsav की भव्य तैयारी: मुख्यमंत्री देंगे बड़ी सौगात
Shiv Sharan

कटनी/बरही: Krishi Mahotsav - विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए आगामी 14 मार्च (शनिवार) का दिन खुशहाली और विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत करने वाला है। बरही के श्री विजयनाथ धाम (मेला ग्राउंड) में आयोजित होने वाले विशाल 'कृषि महोत्सव' में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. यादव का इस क्षेत्र में यह प्रथम आगमन है, जिसे यादगार बनाने के लिए विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में भव्य तैयारियां की जा रही हैं।

50 हजार एकड़ भूमि के लिए सिंचाई की बड़ी सौगात

Krishi Mahotsav का मुख्य उद्देश्य हाल ही में कैबिनेट द्वारा स्वीकृत दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करना है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की लगभग 50,000 एकड़ कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी, जिससे "हर खेत को पानी" का सपना साकार होगा। यह कदम स्थानीय किसानों की आर्थिक समृद्धि और कृषि उत्पादन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

https://khabardigital.com/videos/couple-set-to-visit-india-by-auto-not-flight-or-train-video-viral/

सुरक्षा और प्रशासनिक अमला अलर्ट: आईजी और कलेक्टर ने लिया जायजा, मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अमला पूरी तरह मुस्तैद है।

  • आईजी का दौरा: जबलपुर जोन के आईजी प्रमोद वर्मा ने बरही पहुँचकर हेलीपैड, रोड शो मार्ग, और सभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और यातायात प्रबंधन के कड़े निर्देश दिए हैं।
  • कलेक्टर का निरीक्षण: आज (गुरुवार) कटनी कलेक्टर ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया ताकि मुख्यमंत्री के पहले आगमन पर कोई कमी न रहे।

भव्य स्वागत और 'बरही चलो' का आह्वान
मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विधायक संजय पाठक ने क्षेत्रवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि यह उत्सव किसानों की जीत का प्रतीक है।

Chaitra Navratri 2026: खरमास में पड़ रहा चैत्र नवरात्र, भूलकर भी न करें ये गलती... नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद - Khabar Digital

  • मुख्य आकर्षण: कार्यक्रम के दौरान एक भव्य रोड शो और रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जहाँ जनता पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन करेगी।
  • जनसंपर्क: 'बरही चलो' के नारों के साथ गांव-गांव में पीले चावल देकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

कार्यक्रम विवरण

  • दिनांक: 14 मार्च 2026, शनिवार
  • समय: दोपहर 1:30 बजे से
  • स्थान: श्री विजयनाथ धाम, मेला ग्राउंड, बरही
  • प्रमुख कार्यक्रम: आभार रैली, कृषि महोत्सव, सिंचाई योजनाओं पर संबोधन और रोड शो।

PM Kisan Samman Nidhi: 9.32 करोड़ किसानों को मिलेगा 18,640 करोड़ - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!