P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशPM Kisan Samman Nidhi: 9.32 करोड़ किसानों को मिलेगा 18,640 करोड़

PM Kisan Samman Nidhi: 9.32 करोड़ किसानों को मिलेगा 18,640 करोड़

PM Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को ₹18,640 करोड़ का सीधा लाभ

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के रूप में देश के 9.32 करोड़ कृषक परिवारों के खातों में ₹18,640 करोड़ की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे पहुँचाई जाएगी।

केंद्रीय मंत्री shivraj singh chouhan ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक ₹4.09 लाख करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है और 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा लगभग ₹4.27 लाख करोड़ के पार पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजनाओं में शामिल पीएम किसान ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए स्थायी आय‑सहायता का मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान किया है और किसानों की साहूकारों पर निर्भरता को कम किया है।

Chaitra Navratri 2026: खरमास में पड़ रहा चैत्र नवरात्र, भूलकर भी न करें ये गलती… नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद – Khabar Digital

shivraj singh chouhan ने विशेष रूप से बताया कि इस किस्त में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि प्राप्त होगी, जिससे ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र अध्ययनों से यह स्पष्ट हुआ है कि पीएम किसान से मिलने वाली राशि का उपयोग किसान बीज, उर्वरक, सिंचाई, मशीनीकरण तथा कृषि से जुड़े अन्य निवेशों में करते हैं, जिससे खेतों की उत्पादकता बढ़ी है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मांग और लेन‑देन का चक्र मजबूत हुआ है।

कृषि क्षेत्र में एक दशक की उपलब्धियां

पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने पिछले 12 वर्षों में कृषि के क्षेत्र में हुई बड़ी प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत अनाज की कमी वाले देश से निकलकर आज वैश्विक खाद्यान्न शक्ति के रूप में उभरा है और यह परिवर्तन किसानों की मेहनत तथा सरकार की दूरदर्शी नीतियों के कारण संभव हुआ है। श्री चौहान ने बताया कि भारत का कुल खाद्यान्न उत्पादन 2014 के लगभग 252 मिलियन टन से बढ़कर अब 357 मिलियन टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भारत 150 मिलियन टन से अधिक चावल उत्पादन के साथ चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन चुका है। बागवानी क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जहाँ फल और सब्जियों का उत्पादन 277 मिलियन टन से बढ़कर लगभग 369 मिलियन टन तक पहुँच गया है।

Cm Mohan Yadva : दिल्ली से किसानों को मोहन लाए शिवराज से बड़ी सौगात

shivraj singh chouhan ने कहा कि दाल उत्पादन में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और आज देश तुअर, मसूर और उड़द सहित दालों का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है, जहाँ सरकार रिकॉर्ड स्तर पर दालों की खरीद कर रही है।

AI आधारित ‘भारत विस्तार’ प्लेटफॉर्म

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि किसानों की सहायता के लिए सरकार ने “भारत विस्तार” (Bharat Vistar/Bharat-VISTAAR) नामक एक AI आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म का पहला चरण लॉन्च किया है, जो किसानों के लिए डिजिटल साथी के रूप में काम करेगा। इसके माध्यम से किसान केवल एक फोन कॉल या डिजिटल माध्यम से अपनी स्थानीय भाषा में मौसम, बाजार भाव, फसल प्रबंधन, कीट‑रोग नियंत्रण, मृदा स्वास्थ्य, सरकारी योजनाओं और ऋण सुविधाओं सहित कृषि से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म भारत की मजबूत डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के आधार पर तैयार किया गया है और इसे आगे चलकर ‘एग्री‑स्टैक’ से जोड़ा जाएगा, जिससे किसान अपने किसान आईडी के माध्यम से व्यक्तिगत सलाह और सेवाएँ प्राप्त कर सकेंगे।

श्री चौहान ने कहा कि ड्रोन, सैटेलाइट आधारित निगरानी, उच्च उत्पादकता वाली किस्मों, मशीनीकरण और डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिए कृषि को अधिक वैज्ञानिक, टिकाऊ और लाभकारी बनाने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है।

वित्तीय सुरक्षा और कृषि ऋण में व्यापक वृद्धि

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने बताया कि 2014 में कृषि ऋण लगभग ₹8.45 लाख करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹28.69 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जिससे किसानों को सस्ती और सुलभ क्रेडिट सुविधा उपलब्ध हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में लगभग ₹2 लाख करोड़ की क्लेम राशि जमा की गई है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं और मौसमीय जोखिमों के समय किसानों को राहत मिली है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यूपीए सरकार के समय लगभग ₹27,000 करोड़ का कृषि बजट अब बढ़कर सालाना ₹1.40 लाख करोड़ से अधिक हो चुका है, जो किसानों और कृषि क्षेत्र के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

MP News: कैलाश-प्रहलाद क्यों नाराज?… सत्ता के गलियारों से निकलती खबर..! – Khabar Digital

shivraj singh chouhan ने कहा कि एमएसपी पर गेहूं, धान, कपास, तिलहन और दलहन की रिकॉर्ड खरीद हुई है और किसानों को सस्ती दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया है, जिससे उनकी लागत में कमी और आय में वृद्धि हुई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और किसानों के हितों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के रूप में 9.32 करोड़ किसानों के खातों में ₹18,640 करोड़ की राशि का सीधा अंतरण, रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, बढ़ा हुआ कृषि निवेश, AI आधारित ‘भारत विस्तार’ प्लेटफॉर्म और एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद, ये सभी मिलकर किसानों की समृद्धि और विकसित भारत के लक्ष्य को नई गति देंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट