जबलपुर की स्वच्छता पर सियासी संग्राम: सरकार से 50 करोड़ की मांग, 'संविधान बचाओ' रैली में उतरेंगी एक हजार महिलाएं

जबलपुर। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने जबलपुर के समग्र विकास, स्वच्छता रैंकिंग और संगठनात्मक विस्तार को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है।

जबलपुर की स्वच्छता पर सियासी संग्राम: सरकार से 50 करोड़ की मांग, 'संविधान बचाओ' रैली में उतरेंगी एक हजार महिलाएं
Shiv Sharan

जबलपुर। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने जबलपुर के समग्र विकास, स्वच्छता रैंकिंग और संगठनात्मक विस्तार को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। शहर प्रवास के दौरान पत्रकारों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने मांग की कि जबलपुर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए प्रदेश सरकार नगर निगम को 50 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान जारी करे। उन्होंने कहा कि 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लगातार दूसरी बार देश में दूसरा स्थान हासिल कर जबलपुर के नागरिकों और सफाई मित्रों ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में सरकार को सभी अस्थाई सफाई मित्रों को तत्काल नियमित करना चाहिए और प्रत्येक सफाई कर्मी को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देनी चाहिए।

​सरकार पर विकास की अनदेखी और धरोहर मिटाने का आरोप

रीना बौरासी सेतिया ने केंद्र और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की शहर के वास्तविक विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं है, बल्कि जबलपुर की ऐतिहासिक धरोहरों को समाप्त करने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में हुए अवैध शराब कांड और दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामलों को गंभीर बताते हुए लापरवाह और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

​संगठन विस्तार और 'संविधान बचाओ' रैली की बनी रणनीति

इससे पहले, नई कार्यकारिणी के गठन के बाद मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की पहली महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रूपरेखा तैयार की गई। रीना बौरासी सेतिया ने बताया कि जल्द ही वार्ड अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति कर उनकी कार्यकारिणियों का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही, संविधान दिवस पर आयोजित होने वाले कांग्रेस के संविधान मार्च और प्रस्तावित 'लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ' रैली की तैयारियों पर भी मंथन हुआ। उन्होंने दावा किया कि इस रैली में महिला कांग्रेस की संगठित ताकत दिखेगी और 1000 से अधिक महिलाएं इसमें शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

14 minutes ago

दो साल के ब्रेक के बाद 10वीं में लहराया परचम, अब मॉडल स्कूल में बायोलॉजी लेकर नीट की तैयारी में जुटीं पार्वती

32 minutes ago

भोपाल में हॉकी का महामुकाबला: आज शाम भारत-जापान आमने-सामने, दोनों अजेय

about 1 hour ago

इंदौर में सब्जी विक्रेताओं की मंडी उजाड़ने पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- क्या गरीब होना अपराध है?

about 2 hours ago

महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर: नीतीश राणा, चहल समेत पांच खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया बाबा का आशीर्वाद

about 2 hours ago

MP News: गोपाल भार्गव का बड़ा ऐलान, रहली की अधूरी सिंचाई परियोजना पूरी होते ही राजनीति को कहेंगे अलविदा

about 2 hours ago

और पढ़ें

बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
मध्यप्रदेश

बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

दो साल के ब्रेक के बाद 10वीं में लहराया परचम, अब मॉडल स्कूल में बायोलॉजी लेकर नीट की तैयारी में जुटीं पार्वती
मध्यप्रदेश

दो साल के ब्रेक के बाद 10वीं में लहराया परचम, अब मॉडल स्कूल में बायोलॉजी लेकर नीट की तैयारी में जुटीं पार्वती

NDA गठबंधन में लगातार बढ़ रही ताकत, 293 से 320 तक पहुंचा सांसदों का आंकड़ा, अकाली दल की सांसद के जुड़ने की चर्चा
नेशनल पॉलिटिक्स

NDA गठबंधन में लगातार बढ़ रही ताकत, 293 से 320 तक पहुंचा सांसदों का आंकड़ा, अकाली दल की सांसद के जुड़ने की चर्चा

 भारत-मालदीव सुरक्षा सहयोग पर जोर, डोभाल बोले, साथ मिलकर निपटेंगे चुनौतियों से
नेशनल न्यूज़

भारत-मालदीव सुरक्षा सहयोग पर जोर, डोभाल बोले, साथ मिलकर निपटेंगे चुनौतियों से

बिसलेरी पर FSSAI की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कैंपा श्योर की एंट्री और GST कटौती की टाइमिंग पर उठे सवाल
नेशनल न्यूज़

बिसलेरी पर FSSAI की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कैंपा श्योर की एंट्री और GST कटौती की टाइमिंग पर उठे सवाल

 भोपाल में हॉकी का महामुकाबला: आज शाम भारत-जापान आमने-सामने, दोनों अजेय
मध्यप्रदेश

भोपाल में हॉकी का महामुकाबला: आज शाम भारत-जापान आमने-सामने, दोनों अजेय

 जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स 2026, खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला और मां
सेलेब्रिटीज़

जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स 2026, खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला और मां

 2027 से पहले सीटों पर सौदेबाजी, बीजेपी के सामने सहयोगियों को साधने की चुनौती
नेशनल पॉलिटिक्स

2027 से पहले सीटों पर सौदेबाजी, बीजेपी के सामने सहयोगियों को साधने की चुनौती

शेयर बाजार में जोरदार तेजी: सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 25,800 के पार
शेयर बाजार

शेयर बाजार में जोरदार तेजी: सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 25,800 के पार