मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना की बड़ी उपलब्धि, 27 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार ने मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत अब तक 27.26 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी की एवं प्रदेश के 41 हजार गांवों के करीब 50 लाख परिवारों को मुफ्त रजिस्ट्री की सौगात दी ।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना की बड़ी उपलब्धि, 27 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
Khabar Digital Desk

27 नवंबर 2026, भोपाल: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना की बड़ी उपलब्धि, 27 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने म. प्र. में ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्तियों का वैधानिक अधिकार दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना संचालित की है। इस योजना की शुरुआत डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हुई। योजना के तहत अब तक प्रदेश में 27 लाख 26 हजार 186 रजिस्ट्रियां पूरी की जा चुकी हैं। योजना के माध्यम से प्रदेश के 41 हजार से अधिक गांवों के लगभग 50 लाख परिवारों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य है।

इस योजना के तहत गाँव के लोगों को उनके घरों और ज़मीन के टुकड़ों का मुफ़्त पंजीकरण करके मालिकाना हक़ के कागज़ दिए जा रहे हैं।  इसके लिए राज्य शासन लगभग 8 हजार 400 करोड़ रुपये का अनुमानित वित्तीय व्यय वहन कर रहा है।  इससे गाँव के परिवारों को अपनी संपत्ति पर कानूनी हक़ तो मिलेगा ही, साथ ही बैंक से ऋण लेने और दूसरी वित्तीय सुविधाओं का फ़ायदा उठाने के मौके भी बढ़ेंगे।

सभी 55 जिलों में जारी है रजिस्ट्रियों का पंजीयन

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत प्रदेश के सभी 55 जिलों में पंजीयन का कार्य जारी है। अब तक मंदसौर जिले में सबसे ज्यादा 1 लाख 10 हजार 442 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। उज्जैन में 1 लाख 10 हजार 128, सिवनी में 1 लाख 180, छिंदवाड़ा में 99 हजार 984, राजगढ़ में 99 हजार 75 और छतरपुर में 96 हजार 448 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा सागर में 93 हजार 175, बालाघाट में 90 हजार 770, जबलपुर में 83 हजार 253, खंडवा में 82 हजार 930, खरगोन में 82 हजार 747, शिवपुरी में 80 हजार 428 और धार में 74 हजार 899 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं।

कई जिलों में हजारों परिवारों को मिला लाभ

योजना के तहत विदिशा में 73 हजार 957, नरसिंहपुर में 73 हजार 658, रायसेन में 71 हजार 733, देवास में 70 हजार 899, सीहोर में 67 हजार 430, बैतूल में 66 हजार 343, नीमच में 63 हजार 439, दमोह में 61 हजार 353 और शाजापुर में 59 हजार 613 रजिस्ट्रियां पूरी की गई हैं।

इसी तरह कटनी में 59 हजार 202, रतलाम में 58 हजार 664, नर्मदापुरम में 53 हजार 548, भिंड में 52 हजार 458, पन्ना में 47 हजार 122 और इंदौर में 45 हजार 286 रजिस्ट्रियां पूर्ण हुई हैं।

अन्य जिलों में भी पंजीयन का कार्य जारी है। मंडला में 42 हजार 191, मुरैना में 41 हजार 182, बुरहानपुर में 40 हजार 803, गुना में 39 हजार 228, बड़वानी में 36 हजार 240, आगर-मालवा में 36 हजार 19, टीकमगढ़ में 35 हजार 293, सतना में 31 हजार 861 और ग्वालियर में 31 हजार 337 रजिस्ट्रियां पूरी की गई हैं। हरदा में 31 हजार 218, अशोकनगर में 29 हजार 506, दतिया में 29 हजार 370, डिंडोरी में 28 हजार 7, श्योपुर में 24 हजार 667, भोपाल में 21 हजार 922, रीवा में 20 हजार 456, निवाड़ी में 17 हजार 157 और पांढुर्णा में 16 हजार 666 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं।

इसके अलावा झाबुआ में 15 हजार 65, मैहर में 11 हजार 14, सीधी में 4 हजार 312, सिंगरौली में 2 हजार 849, आलीराजपुर में 2 हजार 672, उमरिया में 2 हजार 564, शहडोल में 2 हजार 208, अनूपपुर में 1 हजार 845 और मऊगंज में 1 हजार 370 रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं।

डिजिटल व्यवस्था से पंजीयन की पूरी प्रक्रिया हुई आसान

योजना के तहत पंजीकरण और सत्यापन का काम आसान बनाने के लिए एक डिजिटल व्यवस्था तैयार की गई है। इसमें राजस्व विभाग के सारा और भूलेख पोर्टल, पंजीयन विभाग के संपदा 2.0 तथा एमपीएसईडीसी द्वारा विकसित मोबाइल एप्लीकेशन को जोड़ा गया है I

इस व्यवस्था के माध्यम से आवेदन से लेकर अंतिम पंजीयन और सत्यापन तक की प्रक्रिया ऑनलाइन हो रहा है। गांव में ही पंजीकरण की सुविधा मिलने से लोगों को अब उप-पंजीयक कार्यालय के चक्कर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। अब ग्रामीण अपने गांव में ही संपत्ति का पंजीयन करा सकते हैं।  इस योजना का उद्देश्य गांव के परिवारों को उनकी संपत्ति पर कानूनी हक दिलाना और डिजिटल सुविधाओं से पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

संबंधित खबरें

और पढ़ें

अब ATM की तरह UPI से निकालें PF का पैसा! EPFO करने जा रहा बड़ा बदलाव, जानिए कितनी होगी लिमिट
बिजनेस न्यूज

अब ATM की तरह UPI से निकालें PF का पैसा! EPFO करने जा रहा बड़ा बदलाव, जानिए कितनी होगी लिमिट

Gold Silver Price: सोना 2,019 रुपये महंगा, चांदी में 5,700 रुपये से ज्यादा का उछाल, जानें आज के भाव
बिजनेस न्यूज

Gold Silver Price: सोना 2,019 रुपये महंगा, चांदी में 5,700 रुपये से ज्यादा का उछाल, जानें आज के भाव

80 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए भी जरूरी है ये काम, पेंशन जारी रखने के लिए तुरंत करें यह प्रक्रिया
बिजनेस न्यूज

80 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए भी जरूरी है ये काम, पेंशन जारी रखने के लिए तुरंत करें यह प्रक्रिया

डेढ़-दो घंटे का सफर अब 40 मिनट में; भोपाल–कानपुर कॉरिडोर पर भी घटेगा यात्रा समय
मध्यप्रदेश

डेढ़-दो घंटे का सफर अब 40 मिनट में; भोपाल–कानपुर कॉरिडोर पर भी घटेगा यात्रा समय

CM Mohan Yadav: किसानों को 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात.. MP Farmers | Shivraj
मध्यप्रदेश

CM Mohan Yadav: किसानों को 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात.. MP Farmers | Shivraj

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का बड़ा दांव! क्या 360 सांसदों का समर्थन जुटा लिया? सपा के रुख पर भी नजर
नेशनल न्यूज़

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का बड़ा दांव! क्या 360 सांसदों का समर्थन जुटा लिया? सपा के रुख पर भी नजर

पर्दे के पीछे रहकर संगठन मजबूत करने में माहिर हैं चंद्रशेखर, अब मध्यप्रदेश में संभाल रहे भाजपा की कमान, यूपी में खास भूमिका
मध्यप्रदेश

पर्दे के पीछे रहकर संगठन मजबूत करने में माहिर हैं चंद्रशेखर, अब मध्यप्रदेश में संभाल रहे भाजपा की कमान, यूपी में खास भूमिका

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए CM मोहन यादव, अधिकारियों पर लगेगा अर्थदंड
मध्यप्रदेश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए CM मोहन यादव, अधिकारियों पर लगेगा अर्थदंड

Yeh Prem Mol Liya Review: शादी, प्यार और परिवार की कहानी ने जीता दिल! 'ये प्रेम मोल लिया' को फर्स्ट रिव्यू में मिले इतने स्टार्स
बॉलीवुड

Yeh Prem Mol Liya Review: शादी, प्यार और परिवार की कहानी ने जीता दिल! 'ये प्रेम मोल लिया' को फर्स्ट रिव्यू में मिले इतने स्टार्स