नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश के कृषि और किसान कल्याण मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के साथ-साथ पंचायत, ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल भी वहां मौजूद थे.
बैठक में मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों और खेती-किसानी से जुड़े कई अहम पहलुओं पर खुलकर बात हुई. नेताओं के बीच राज्य की विकास योजनाओं, किसानों की समस्याओं और आगे की कार्ययोजना को लेकर गंभीर चर्चा की गई. इस बातचीत का मुख्य जोर प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत करने पर रहा.








