MP में आयुष्मान योजना पर बड़ा एक्शन, 9 निजी अस्पतालों को पैनल से किया बाहर

MP में आयुष्मान योजना पर बड़ा एक्शन, 9 निजी अस्पतालों को पैनल से किया बाहर
डॉ आशा शर्मा

मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत अनियमितताओं पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. योजना के नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच के बाद प्रदेश के नौ निजी अस्पतालों को आयुष्मान योजना के पैनल से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. इस फैसले के बाद अब इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिल सकेगी.

नियमों का नहीं हो रहा था पालन

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार संबंधित अस्पतालों द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से तय दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा था. निरीक्षण और समीक्षा के दौरान अस्पतालों की कार्यप्रणाली में कई गंभीर खामियां सामने आईं. इसके अलावा कई मामलों में नियमों की अनदेखी और अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन की शिकायतें भी मिली थीं.

इन अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई से पहले सभी अस्पतालों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया था. नियमानुसार संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी किए गए और सुनवाई के लिए बुलाया गया. हालांकि सुनवाई के दौरान अस्पताल प्रबंधन अपनी स्थिति स्पष्ट करने या आरोपों को खारिज करने के लिए पर्याप्त और संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए. इसके बाद एजेंसी ने उन्हें योजना से अलग करने का अंतिम निर्णय लिया. कार्रवाई की जद में आए अस्पताल प्रदेश के विभिन्न जिलों से संबंधित हैं. इनमें सबसे अधिक तीन अस्पताल राजधानी भोपाल के हैं. इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, नीमच, गुना, खरगोन और मंडला जिले के एक-एक निजी अस्पताल पर भी कार्रवाई की गई है. इस दौरान इंदौर स्थित चोइथराम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने स्वयं आवेदन देकर अपनी जनरल मेडिसिन विशेषज्ञता को आयुष्मान योजना से अलग करने का निर्णय लिया.

क्या कहा अधिकारी ने

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि योजना से जुड़े सभी अस्पतालों के लिए अनुबंध की शर्तों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना अनिवार्य है. यदि कोई संस्थान नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है. आयुष्मान भारत निरामयम मध्य प्रदेश की कार्यपालन अधिकारी भव्या त्रिपाठी ने बताया कि आदेश लागू होने से पहले जिन मरीजों का इलाज इन अस्पतालों में चल रहा है, उनका उपचार बिना किसी बाधा के जारी रहेगा. मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं. हालांकि अब ये अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत किसी नए मरीज को भर्ती नहीं कर सकेंगे. सरकार का उद्देश्य योजना में पारदर्शिता बनाए रखना और पात्र मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!