भोपाल/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश आगामी 1 दिसंबर से प्रदेशभर में ‘सेवादूत अभियान’ शुरू करने जा रही है। यह अभियान 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक संचालित किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक पूर्णकालिक कार्यकर्ता को ‘सेवादूत’ के रूप में नियुक्त कर 25 दिनों के प्रवास पर भेजा जाएगा।
प्रदेश टोली की बैठक आयोजित
अभियान के उद्देश्य से भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश टोली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा और इसके संचालन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। पार्टी की योजना है कि सेवादूत अपने निर्धारित विधानसभा क्षेत्र में रहकर संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जनसंपर्क और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
अटल जी की जयंती पर होगा समापन
भाजपा का यह अभियान अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलेगा। इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सेवा गतिविधियों से जोड़ने और विधानसभा स्तर पर संगठन की पहुंच मजबूत करने की कोशिश करेगी।









