भोपाल। कोटा रेलवे स्टेशन पर नया निर्माण काम चल रहा है। अब प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर काम होना है। इसके लिए 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक 15 दिन का ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-2 से कोई ट्रेन नहीं चलेगी।
इस वजह से 4 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। 4 और ट्रेनों के शुरू और आखिरी स्टेशन भी कुछ दिन के लिए बदले गए हैं। कई ट्रेनें कोटा की जगह सोगरिया स्टेशन से चलेंगी।
भोपाल मंडल की ट्रेनें
भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814): 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक यह ट्रेन कोटा नहीं जाएगी। यह सोगरिया, चम्बल केबिन और गुरला के रास्ते चलेगी। सोगरिया में रात 2:10 बजे पहुंचेगी और 2:20 बजे चलेगी।
जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (14813): 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक यह भी कोटा नहीं जाएगी। यह गुरला, चम्बल केबिन और सोगरिया के रास्ते चलेगी। सोगरिया में रात 11:30 बजे पहुंचेगी और 11:40 बजे चलेगी।
दूसरी ट्रेनें
जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस (12181): 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक सोगरिया, चम्बल केबिन और गुरला के रास्ते चलेगी। सोगरिया में सुबह 6:35 बजे पहुंचेगी और 6:45 बजे चलेगी।
अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस (12182): 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक गुरला, चम्बल केबिन और सोगरिया के रास्ते चलेगी। सोगरिया में रात 9:50 बजे पहुंचेगी और 10:00 बजे चलेगी।
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने कहा है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन का रास्ता और स्टॉपेज जरूर देख लें। इसके लिए रेलवे की वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 का इस्तेमाल करें।








