MP News: तीन पूर्व मंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने का नोटिस... नरोत्तम मिश्रा को 2028 तक नया आवंटन

MP News: तीन पूर्व मंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने का नोटिस... नरोत्तम मिश्रा को 2028 तक नया आवंटन
सुनील बंशीवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी बंगलों के आवंटन को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बी-टाइप सरकारी आवासों में रह रहे तीन पूर्व मंत्रियों को अब बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। इनमें पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी, अरविंद भदौरिया और मीना सिंह के नाम शामिल हैं। नोटिस में उन्हें तत्काल सरकारी आवास खाली कर एस्टेट संपदा कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में बंगला खाली नहीं करने पर मध्यप्रदेश लोक परिसर (बेदखली) अधिनियम, 1974 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

मंत्री पद खत्म होते ही आवंटन निरस्त
जानकारी के मुताबिक, तीनों पूर्व मंत्रियों को मंत्री रहते हुए भोपाल में बी-टाइप बंगले आवंटित किए गए थे। अब मंत्री पद पर नहीं होने के कारण नियमों के तहत इन आवासों का आवंटन स्वतः समाप्त माना गया है। इसके बावजूद पूर्व मंत्री इन सरकारी बंगलों में रह रहे हैं।

दो वर्तमान में विधायक, एक पूर्व विधायक
प्रभुराम चौधरी वर्तमान में सांची से भाजपा विधायक हैं, जबकि मीना सिंह मानपुर (उमरिया) से विधायक हैं। अरविंद भदौरिया भी पूर्व मंत्री के तौर पर सरकारी आवास में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों को नोटिस जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किए गए थे। हालांकि, नोटिस जारी होने के बाद भी अब तक इन बंगलों को खाली नहीं किया गया है।

दिग्विजय सिंह की ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का ऐलान… 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

बिना पात्रता रहने पर किराए की भी होगी वसूली
नोटिस में सिर्फ बंगला खाली कराने की बात नहीं कही गई है, बल्कि पात्रता खत्म होने के बाद सरकारी आवास में रहने की अवधि का किराया भी वसूलने की तैयारी है। संपदा के निष्कासन अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में संबंधित अवधि के किराए की गणना कर उसकी वसूली किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यानी पूर्व मंत्रियों को सरकारी आवास खाली करने के साथ ही उस अवधि का अतिरिक्त किराया भी चुकाना पड़ सकता है, जिस दौरान वे पात्रता समाप्त होने के बाद भी बंगलों में रहे।

नरोत्तम मिश्रा को 2028 तक फिर मिला सरकारी बंगला
इसी बीच पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को लेकर अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने नरोत्तम मिश्रा को 2028 तक के लिए सरकारी आवास का नए सिरे से आवंटन कर दिया है। बताया जा रहा है कि नरोत्तम मिश्रा ने इसके लिए पहले ही आवेदन किया था। नरोत्तम मिश्रा पूर्ववर्ती सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं और फिलहाल बी-20 सरकारी आवास में रह रहे हैं। वहीं, अरविंद भदौरिया बी-27, प्रभुराम चौधरी बी-25 में निवासरत बताए जा रहे हैं।

बी-टाइप बंगलों में विधायक भी
सरकारी आवास आवंटन नियमों के मुताबिक विधायकों को बी-टाइप बंगले आवंटित करने की पात्रता नहीं है। इसके बावजूद कई मौजूदा और पूर्व जनप्रतिनिधियों के बी-टाइप आवासों में रहने की जानकारी सामने आई है। वर्तमान में मीना वर्मा को 74 बंगले क्षेत्र में बी-18 आवास आवंटित बताया जा रहा है। इसके अलावा बालेंदु सिंह बी-23 और पूर्व सांसद प्रहलाद सिंह ठाकुर बी-29 में रह रहे हैं। राजमणी प्रतिभा बागरी के भी बी-टाइप सरकारी आवास में रहने की जानकारी है।

बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया का छलका दर्द… खजराना की जनता क्यों नहीं देती वोट? विकास कार्यों की दिलाई याद

पिछले साल बदले गए थे सरकारी आवास के नियम
सरकारी बंगलों पर कब्जे को लेकर सरकार पहले ही नियमों को सख्त कर चुकी है। करीब दस महीने पहले कैबिनेट ने शासकीय आवास आवंटन नियम, 2000 में संशोधन किया था। इसके तहत पात्रता खत्म होने के बाद भी सरकारी आवास खाली नहीं करने वालों से सामान्य किराए की तुलना में 10 गुना तक किराया और परिस्थितियों के अनुसार 30 गुना तक पेनाल्टी वसूलने का प्रावधान किया गया है।

अधिकारियों को लेकर दिखाई थी सख्ती
दरअसल, राजधानी भोपाल में कई अधिकारी तबादला होने के बाद भी सरकारी आवास खाली नहीं करते थे। इसी तरह कई नेता चुनाव हारने या पद बदलने के बाद भी सरकारी बंगलों में बने रहते थे। इसके कारण पात्र अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को नए आवास आवंटित करने में परेशानी होती थी। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने नियमों में बदलाव कर कार्रवाई और वसूली का प्रावधान सख्त किया था।अब तीन पूर्व मंत्रियों को जारी हुए नोटिस को इसी सख्त व्यवस्था की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि संबंधित पूर्व मंत्री बंगले खाली करते हैं या प्रशासन को बेदखली की कार्रवाई करनी पड़ती है।

1980s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80s का रेट्रो अंदाज… AI से ऐसे बनाएं अपनी पुरानी तस्वीर

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!