नर्सिंग फर्जीवाड़ा मामला: सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को झटका, कुछ कॉलेज CBI जांच के लिए तैयार

नर्सिंग फर्जीवाड़ा मामला: सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को झटका, कुछ कॉलेज CBI जांच के लिए तैयार
सुनील बंशीवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग फर्जीवाड़े से जुड़े मामलों में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट और मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में अलग-अलग प्रकरणों पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ नर्सिंग कॉलेजों के छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली, जबकि हाई कोर्ट में कुछ कॉलेजों ने सीबीआई जांच कराने के लिए अंडरटेकिंग पेश की है। मामले में अदालतों के रुख के बाद अब संबंधित कॉलेजों की सीबीआई जांच और छात्रों की परीक्षा को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की याचिका की खारिज
ग्वालियर-चंबल संभाग के नर्सिंग कॉलेजों के कुछ छात्रों ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच के 13 अगस्त के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने संबंधित कॉलेजों के छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। छात्रों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दलील दी गई कि संबंधित कॉलेजों की सीबीआई जांच पर पहले से सुप्रीम कोर्ट का स्थगन लागू है। ऐसे में पूर्व वर्षों की तरह उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जानी चाहिए। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी और परीक्षा में शामिल होने की अनुमति के लिए उन्हें हाई कोर्ट जाने की सलाह दी।

MP Political Appointments: एमपी में निगम-मंडल की सूची हो गई तैयार?… बस अब ऐलान का इंतजार!

फैकल्टी डुप्लीकेसी की जांच बना बड़ा मुद्दा
मामले में यह बात भी महत्वपूर्ण रही कि वर्ष 2021 में ग्वालियर बेंच द्वारा गठित 10 सदस्यीय समिति की जांच में फैकल्टी डुप्लीकेसी के पहलू की जांच नहीं की गई थी। हाई कोर्ट ने इसी आधार पर संबंधित कॉलेजों और छात्रों को बिना सीबीआई जांच के राहत देने से इनकार कर दिया था। अदालत का मानना था कि कॉलेजों की स्थिति और नियमों के पालन को लेकर आवश्यक जांच के बिना परीक्षा की अनुमति देना उचित नहीं होगा।

कॉलेज प्रबंधन से सवाल करने की टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान छात्रों की ओर से कॉलेजों को दी गई फीस, डोनेशन और अन्य राशि का मुद्दा भी उठा। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने छात्रों से कहा कि वे उस कॉलेज प्रबंधन से सवाल करें, जिसे उन्होंने फीस, डोनेशन या अन्य राशि का भुगतान किया है। कोर्ट ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन को सीबीआई जांच का सामना करना चाहिए। यदि कॉलेज नियमों और निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए जाते हैं तो जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Datia News: दतिया कलेक्टर से की तहसीलदार ने बहस… तबादले के बाद की शायराना सोशल मीडिया पोस्ट

हाईकोर्ट में कॉलेजों ने दी अंडरटेकिंग
इधर, मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता विशाल बघेल की जनहित याचिका सहित नर्सिंग फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य मामलों पर भी सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने ग्वालियर-चंबल संभाग के संबंधित नर्सिंग कॉलेजों को बिना सीबीआई जांच के राहत देने से फिलहाल इनकार कर दिया। इसके बाद कुछ कॉलेजों की ओर से अदालत में सीबीआई जांच कराने की वचनबद्धता, यानी अंडरटेकिंग पेश की गई।

जांच के बाद परीक्षा पर हो सकता है विचार
हाई कोर्ट ने कहा कि यदि संबंधित कॉलेज सीबीआई जांच के लिए तैयार हैं और इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट से आवश्यक स्पष्टीकरण आदेश लेकर आते हैं, तो उनकी जांच कराई जा सकती है। जांच के बाद कॉलेजों की श्रेणी और जांच रिपोर्ट के आधार पर वहां अध्ययनरत छात्रों की परीक्षा आयोजित कराने के मुद्दे पर विचार किया जा सकता है। मंगलवार को कुछ कॉलेजों की ओर से सीबीआई जांच के लिए अंडरटेकिंग पेश किए जाने के बाद हाई कोर्ट ने इसे रिकॉर्ड पर ले लिया। साथ ही संबंधित कॉलेजों को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से क्लेरिफिकेशन आदेश लेकर आने के निर्देश दिए हैं।

MP Cabinet Expansion: मोहन मंत्रिमंडल में जल्द दिखेंगे नए चेहरे… बदलेगा सरकार का रंग-रुप

अब आगे क्या होगा?
फिलहाल ग्वालियर-चंबल संभाग के संबंधित नर्सिंग कॉलेजों के छात्रों को परीक्षा की अनुमति के लिए तत्काल राहत नहीं मिली है। दूसरी ओर, कुछ कॉलेजों द्वारा सीबीआई जांच कराने की सहमति दिए जाने से मामले में आगे का रास्ता खुल सकता है। अब सभी की नजर सुप्रीम कोर्ट से मिलने वाले स्पष्टीकरण और उसके बाद होने वाली सीबीआई जांच पर टिकी है। जांच में कॉलेजों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के बाद छात्रों की परीक्षा को लेकर आगे निर्णय लिया जा सकता है।

MP Breaking News: बीजेपी विधायक सड़क हादसे में घायल… बाइक सवार को बचाने में हादसा

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!