Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Breaking News: बीजेपी विधायक सड़क हादसे में घायल… बाइक सवार को...

MP Breaking News: बीजेपी विधायक सड़क हादसे में घायल… बाइक सवार को बचाने में हादसा

अफवाहों से बचने की अपील

विदिशा/भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। विधायक अपने स्टाफ के साथ कार से सिरोंज से भोपाल जा रहे थे। इसी दौरान बैरसिया के आगे निपानिया जाट के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विधायक और कार चालक को मामूली चोटें आई हैं।

बाइक सवार को बचाने में बिगड़ा कार का संतुलन
जानकारी के अनुसार, विधायक उमाकांत शर्मा मंगलवार को अपने स्टाफ के साथ इनोवा कार से भोपाल के लिए रवाना हुए थे। निपानिया जाट के पास एक पेट्रोल पंप के समीप अचानक सामने आए मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार सड़क से नीचे उतर गई और पेट्रोल पंप की नाली पार करते हुए पेड़-पौधों के बीच जाकर रुक गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

Indore News: जीतू यादव(जाटव) की BJP में सदस्यता बहाली का विरोध… कमलेश कालरा ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक और चालक को आई मामूली चोटें
हादसे में विधायक उमाकांत शर्मा को मामूली चोटें आई हैं। एहतियात के तौर पर चिकित्सकों ने उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखा है। वहीं, कार चालक गोलू यादव को भी हल्की चोट आई है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

परिवार ने दी जानकारी, अफवाहों से बचने की अपील
विधायक उमाकांत शर्मा के परिवार के सदस्य सुदर्शन शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निपानिया जाट के पास पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना हुई, लेकिन विधायक सुरक्षित हैं और उनकी हालत ठीक है। परिवार की ओर से क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। चिकित्सकों की निगरानी में विधायक उमाकांत शर्मा को अस्पताल में रखा गया है और उनके जल्द स्वस्थ होकर लोगों के बीच लौटने की बात कही गई है।

Sehore Kawar Yatra: पंडित प्रदीप मिश्रा की कावड़ यात्रा में आया हार्ट अटैक… भारी भीड़ के कारण समय पर नहीं मिला इलाज

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट