25 साल की सेवा के बाद TET की अनिवार्यता पर शिक्षकों का भड़का आक्रोश, रिव्यू पिटीशन की मांग

25 साल की सेवा के बाद TET की अनिवार्यता पर शिक्षकों का भड़का आक्रोश, रिव्यू पिटीशन की मांग
Shiv Sharan

भोपाल: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अनुभवी शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) परीक्षा पास करने की अनिवार्यता के आदेश ने मध्यप्रदेश के शिक्षक समुदाय में भारी असंतोष पैदा कर दिया है। मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस ने इस आदेश को अनुचित बताते हुए राज्य सरकार से सर्वोच्च न्यायालय में अति शीघ्र 'पुनर्विचार याचिका' (Review Petition) दायर करने की गुहार लगाई है।

20-25 साल की सेवा के बाद परीक्षा का औचित्य क्या?

शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सतीश शर्मा और प्रवक्ता अनीता सारस्वत ने कहा कि विभाग ने माननीय उच्चतम न्यायालय का हवाला देकर परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह उन शिक्षकों के लिए अपमानजनक स्थिति है जो पिछले 20 से 25 वर्षों से विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षकों का तर्क है कि उनकी नियुक्ति के समय राज्य शासन द्वारा निर्धारित सभी सेवा भर्ती नियमों और शर्तों की प्रतिपूर्ति की गई थी।

CM मोहन यादव MP से 61 UPSC परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों से करेंगे संवाद - Khabar Digital

अनिवार्य योग्यता और प्रशिक्षण पर उठाए सवाल

शिक्षक कांग्रेस संगठन ने कहा कि समस्त कार्यरत शिक्षक पहले से ही D.Ed. और B.Ed. प्रशिक्षित हैं, जो शिक्षक चयन हेतु अनिवार्य योग्यता है। यह डिग्रियां मान्यता प्राप्त बोर्ड और विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान की गई हैं। राज्य शासन द्वारा समय-समय पर इन शिक्षकों को विषय-वार आवासीय और गैर-आवासीय प्रशिक्षण भी दिए गए हैं।
ऐसे में दशकों बाद नई पात्रता परीक्षा थोपना शिक्षकों के अनुभव और उनकी योग्यता को नजरअंदाज करना है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/adampur-landfill-waste-nhai-highway-construction-bhopal-news/

मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हस्तक्षेप की अपील

शिक्षक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव और आयुक्त लोक शिक्षण को पत्र लिखकर मांग की है कि विभाग द्वारा पैदा की गई असमंजस की स्थिति को समाप्त किया जाए। संगठन का कहना है कि शिक्षकों के हित में सरकार को तुरंत सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करनी चाहिए।

इन पदाधिकारियों ने बुलंद की आवाज

मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के अशोक प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरीश नामदेव, आरपी सिंह, महेंद्र दीक्षित, सुनील मिश्रा, रामहित, कौशल शर्मा, राम रतन सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेश रावत, तुलसी रावत, निर्भय सिंह, अमित सिंह, बलवीर सिंह, नलिनी शाक्य, राकेश बलिया, सलमा शाह, संतोष मिश्रा, अभिमन्यु पांडे, जय नारायण गुप्ता, मोहन चंद्र गौतम, विजय सिंह, अरुण कुशवाहा, हेमराज राणा, प्रमोद गौतम, डॉ. विद्या बिसेन, दौलत पवार, कमल सिंह, बालू सिंह, कैलाश उईके, संजय मछीवाल, मिथिलेश, कल्पना श्रीवास्तव, मंजू गजभिए, साधना सिंह, मनोज मेहर, राजेश नामदेव, जगन नरवरिया, मोहम्मद ताज, राजेश पांडे, संतोष राजपूत, मोहम्मद अनवर और जरीना सहित अन्य पदाधिकारी ने अति शीघ्र राज्य शासन द्वारा शिक्षक हित में रिव्यू पिटीशन दायर करने की मांग की।

Guna Police: करोड़ों का कांड, चौकी प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!