भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव UPSC exam में चयनित होकर देश भर में मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने वाले 61 अभ्यर्थियों से सोमवार को संवाद कर उनका सम्मान करेंगे।
कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थी, अपनी मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानियां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सांझा करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार 23 मार्च को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया जा रहा है।
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित सफलता के मंत्र कार्यक्रम में CM Mohan Yadav उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई प्रतिभाओं का परचम पुस्तिका एवं डिजिटल वर्जन का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन उपस्थित रहेंगे।
BJP MLA Ambrish Sharma : भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, देंगे धरना


