MP PNG Connection: अब नहीं रख सकेंगे दो गैस कनेक्शन, 30 दिन में जमा करना होगा सिलेंडर

घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू किया गया है. अब जिन लोगों के घर में पीएनजी कनेक्शन चालू है, उन्हें 30 दिनों के भीतर अपना एलपीजी गैस कनेक्शन सरेंडर करना होगा.

MP PNG Connection: अब नहीं रख सकेंगे दो गैस कनेक्शन, 30 दिन में जमा करना होगा सिलेंडर
डॉ आशा शर्मा

घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव किया गया है. अब जिन घरों में पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन चालू हो चुका है, उन्हें अपना एलपीजी गैस कनेक्शन 30 दिनों के भीतर सरेंडर करना होगा. इस फैसले को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और संबंधित विभाग ने इसे लागू करने की तैयारी भी शुरू कर दी है.दरअसल, पिछले कुछ महीनों से कई शहरों में एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर परेशानी बढ़ रही थी. इसके बावजूद जिन परिवारों के पास पहले से पीएनजी सुविधा मौजूद थी, वे लोग भी सुरक्षा के तौर पर एलपीजी सिलेंडर भरवाकर घर में रख रहे थे. इससे गैस सिलेंडरों की मांग अचानक बढ़ गई और कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित होने लगी.

पीएनजी कनेक्शन को नहीं मिलेगा एलपीजी कनेक्शन

इंदौर में हालात ऐसे बन गए कि पैनिक बुकिंग तेजी से बढ़ने लगी. इसी समस्या को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है. अधिकारियों के मुताबिक, नए नियम के तहत पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद उपभोक्ता नियमित रूप से एलपीजी सिलेंडर की रिफिल नहीं करवा पाएंगे. साथ ही उन्हें 30 दिन के अंदर एलपीजी कनेक्शन बंद कराने के लिए आवेदन भी देना होगा.

गैस सिलेंडरों की अनावश्यक स्टॉकिंग पर रोक लगेगी

विभाग का कहना है कि इस फैसले से गैस सिलेंडरों की अनावश्यक स्टॉकिंग पर रोक लगेगी और जिन लोगों को वास्तव में एलपीजी की जरूरत है, उन्हें समय पर सिलेंडर मिल सकेंगे. आने वाले समय में शहरों में पीएनजी नेटवर्क को और तेजी से बढ़ाने की योजना भी बनाई जा रही है. ऐसे में दोहरी गैस सुविधा रखने वाले उपभोक्ताओं पर निगरानी रखी जाएगी ताकि नियमों का सही तरीके से पालन हो सके.

कैसे शुरू करवा सकते हैं नया गैस सिलेंडर

हालांकि, सरकार ने उन लोगों के लिए भी व्यवस्था रखी है जो भविष्य में ऐसे इलाके में शिफ्ट हो जाते हैं जहां पीएनजी की सुविधा उपलब्ध नहीं है. ऐसे मामलों में उपभोक्ताओं को ट्रांसफर सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इसकी मदद से वे दोबारा एलपीजी कनेक्शन शुरू करवा सकेंगे और गैस सिलेंडर हासिल कर पाएंगे.अगर कोई नया एलपीजी कनेक्शन लेना चाहता है तो वह ऑनलाइन या गैस एजेंसी के जरिए आवेदन कर सकता है. सामान्य कनेक्शन लेने में करीब 2500 से 3500 रुपये तक का खर्च आता है. वहीं पात्र लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन भी दिया जाता है.

ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी

एलपीजी कनेक्शन के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र जरूरी होते हैं. निवास प्रमाण के तौर पर राशन कार्ड, बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट या आधार कार्ड लगाया जा सकता है. इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाते की जानकारी भी देनी होती है ताकि सब्सिडी का लाभ मिल सके.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!