ढलाई के दौरान गिरी छत, 2 मजदूर घायल, घायलों को छोड़ भागा उपयंत्री

ढलाई के दौरान गिरी छत, 2 मजदूर घायल, घायलों को छोड़ भागा उपयंत्री
Business Desk

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ जनपद पंचायत डिंडोरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चटुआ से भ्रष्टाचार और घोर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ राज्य वित्त आयोग के बजट से करीब ₹25 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से बनाए जा रहे सामुदायिक भवन की छत ढलाई के दौरान अचानक भरभराकर जमींदोज हो गई। हादसे में काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है और कलेक्टर ने दोषी उपयंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

​मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात करीब 7:30 बजे भवन की छत की ढलाई का काम बड़े पैमाने पर चल रहा था। लगभग 25 मजदूर कंक्रीट डालने के काम में जुटे हुए थे। इसी बीच अचानक एक जोरदार आवाज के साथ एक कमरे की पूरी छत नीचे गिर गई। छत गिरते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। अधिकांश मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन दो मजदूर मलबे की चपेट में आ गए।

पेपर लीक और छात्र संघ चुनाव पर कांग्रेस का सरकार को अल्टीमेटम - Khabar Digital
​
​हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से एक मजदूर को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। वहीं दूसरे मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू की।
​
​ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। नियमों के मुताबिक यह कार्य ग्राम पंचायत को खुद कराना था, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से इसे किसी निजी ठेकेदार को सौंप दिया गया। ठेकेदार दूसरी पंचायतों से मजदूरों को लाकर काम करवा रहा था।

​ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में तकनीकी मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई। कंक्रीट की ढलाई तय मोटाई से कहीं अधिक कर दी गई थी, जिसके अतिरिक्त भार को कमजोर ढांचा संभाल नहीं सका और पूरी छत ढह गई। सामग्री की घटिया गुणवत्ता को लेकर भी लोगों में भारी आक्रोश है।
​
मामले में सबसे शर्मनाक भूमिका संबंधित उपयंत्री फिरोज़ खान की रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब यह हादसा हुआ तब उपयंत्री मौके पर ही मौजूद थे। लेकिन घायलों की मदद करने और उन्हें अस्पताल पहुँचाने के बजाय वे जिम्मेदारी से पल्ला झाड़कर मौके से फरार हो गए। उपयंत्री की इस संवेदनहीनता को लेकर ग्रामीणों में गहरा गुस्सा है।

माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव: CM ने साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से बोले – हर मदद के लिए तैयार है सरकार – Khabar Digital

​मामले की गंभीरता को देखते हुए डिंडोरी की कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि निर्माण कार्य में तकनीकी लापरवाही और घटिया सामग्री का उपयोग साफ नजर आ रहा है।

​कलेक्टर ने कहा कि "मामला हमारे संज्ञान में आया है। निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से मजदूरों के घायल होने की सूचना मिली है। निश्चित रूप से कार्य में घोर लापरवाही बरती गई है। संबंधित उपयंत्री मौके पर मौजूद थे, जिन्हें तकनीकी मानकों की देखरेख करनी थी। इस गंभीर लापरवाही के लिए उपयंत्री के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।"

​जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने भी मामले की बारीकी से जाँच के लिए सहायक यंत्री को मौके पर भेजा है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ एफआईआर सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!