स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं के लिए फायदेमंद : प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग

स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं के लिए फायदेमंद : प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग
Khabar Digital Admin

भोपाल 10 फरवरी। मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 09 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक स्‍मार्ट मीटर पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत उपभोक्‍ता जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बताया कि स्‍मार्ट मीटर पखवाड़ा के दौरान उपभोक्‍ताओं को जहां स्‍मार्ट मीटर के फायदे बताए जा रहे हैं, वहीं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है।

प्रबंध संचालक गर्ग ने बताया कि इस दौरान उपभोक्‍ताओं को स्‍मार्ट मीटर से होने वालें लाभों जैसे भुगतान सुविधा, रियल टाइम डेटा, खपत पर बेहतर नियंत्रण, सही एवं पारदर्शी बिलिंग, बेहतर सेवा के संबंध में व्‍यापक रूप से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही उपभोक्‍ताओं के मोबाइल फोन में उपाय एप की डाउनलोडिंग एवं लाइव डेमोस्‍ट्रेशन किया जा रहा है ताकि वे चौबीसों घंटे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

MP कैबिनेट बैठक संपन्न, DA-JGUA के लिए 7133 करोड़ और इन कर्मचारियों के आयु सीमा में 5 वर्ष की मिली छूट - Khabar Digital

स्‍मार्ट मीटर पखवाड़ा के दौरान गांव, शहर के मोहल्‍लों में घर-घर जाकर स्‍मार्ट मीटर के फायदों को बताया जा रहा है। इसके अलावा पंप्‍लेट, पोस्‍टर, वीडियो, ऑडियो, रेडियो, टीवी, सोशल मीडिया के जरिए व्‍यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जगह-जगह फ्लेक्स , होर्डिंग्‍स लगाकर जागरूक किया जा रहा है। स्‍व सहायता समूहों, आंगनवाडी कार्यकर्ता आदि के द्वारा जानकारी उपलब्‍ध कराई जा रही है। इस दौरान चेक मीटर लगाकर स्‍मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली को परंपरागत मीटरों से तुलना करके भी बताया जा रहा है ताकि उपभोक्‍ताओं के मन में किसी तरह का भ्रम न रहे।

प्रबंध संचालक ने स्‍मार्ट मीटर के फायदे बताते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर से बिजली उपभोक्‍ताओं को ऊर्जा की खपत को ट्रैक करने और ऊर्जा की बचत करने में मदद मिलती है। स्‍मार्ट मीटर बिजली की खपत को सटीक रूप से मापता है, जिससे बिल में कोई गलती नहीं होती। उपाय एप के जरिए मोबाइल पर रियल-टाइम डेटा देखकर ऊर्जा की खपत को नियंत्रित किया जा सकता है। उपभोक्‍ताओं को ऊर्जा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे ऊर्जा की खपत को बेहतर बनाया जा सकता है। उपभोक्‍ता ऊर्जा की खपत को ऑनलाइन मोबाइल एप के द्वारा किसी भी समय कहीं से भी देख सकते हैं। स्‍मार्ट मीटर ऊर्जा की खपत को कम करने में सहायक होकर पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को भी कम करता है।

मुरैना: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, एमपी में जमीन पर बैठकर बोर्ड परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी - Khabar Digital

प्रबंध संचालक गर्ग ने बताया कि कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत अब तक लगभग 07 लाख 42 हजार से अधिक स्‍मार्ट मीटर स्‍थापित किए जा चुके हैं। दिन के टैरिफ में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की खपत पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। जनवरी 2026 में कंपनी कार्यक्षेत्र के 05 लाख 20 हजार 457 स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं को उनके मासिक विद्युत बिल में टाइम ऑफ डे (ToD) छूट का लाभ प्रदान करते हुए कुल 03 करोड़ 61 लाख 26 हजार की रियायत प्रदान की गई है कंपनी द्वारा स्‍मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनकी खपत के आधार पर टाइम ऑफ डे (ToD) छूट के तहत यह रियायत प्रदान की गई है।

https://youtu.be/cnwsTBq4pIo
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!