SBI के ATM में चोरी! CCTV कैमरों पर काला पेंट छिड़का और फिर गैस कटर से काटने की कोशिश करने लगे एटीएम मशीन

सीसीटीवी कैमरों पर काला पेंट छिड़का, गैस कटर से मशीन काटने का प्रयास.. दिवाली पर भी इसी एटीएम में हुई थी चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल।

Theft at an SBI ATM in Rewa
रीवा में SBI एटीएम काटने की कोशिश, गैस कटर लेकर पहुंचे बदमाश!
Khabar Digital Desk

रीवा/अरविन्द तिवारी/ रीवा में चोरों ने अब सीधे बैंक के ATM को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पड़रा स्थित SBI के ATM को अज्ञात बदमाशों ने गैस कटर से काटने की कोशिश की। वारदात से पहले CCTV कैमरों पर काला पेंट छिड़ककर सबूत मिटाने का प्रयास किया गया।

हालांकि, बदमाश कैश निकालने में नाकाम रहे, लेकिन ATM मशीन को नुकसान पहुंचा है। हैरानी की बात यह है कि इसी ATM में दिवाली के दिन भी चोरी की वारदात हो चुकी है। पूरा मामला दीनदयाल धाम पड़रा का है।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एसबीआई के एटीएम में घुसकर गैस कटर से मशीन काटने का प्रयास किया। शातिरों ने पहले सीसीटीवी कैमरों पर काला पेंट छिड़का, ताकि उनकी पहचान न हो सके। सुबह लोकल मेंटेनेंस टीम ने तोड़फोड़ की सूचना बैंक अधिकारियों को दी। यह आउटसोर्स ATM है, जिसका रखरखाव हिताची कंपनी करती है।

बैंक प्रबंधन आशीष सिंह के मुताबिक, इस वारदात में कोई वित्तीय नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मशीन क्षतिग्रस्त हुई है।

गौर करने वाली बात यह है कि 10 तारीख को दिवाली के दिन भी इसी ATM में चोरी की घटना हुई थी। बार-बार वारदात के प्रयास के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

शिकायत के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब सवाल है कि एक ही एटीएम को बार-बार निशाना बनाने वाले बदमाशों पर कब शिकंजा कसेगा और सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन तय करेगा?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Guru Nanak Jayanti 2026: अरेरा कालोनी गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माथा टेका और नागरिकों को दी बधाई

8 minutes ago

सिंहस्थ: सुप्रबंधन के लिए 2801.75 करोड़ के 33 प्रस्तावित कार्यों को मिली मंजूरी, CM के निर्देश सभी काम 2027 में पूरे कर लिए जायें

about 2 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई...चार आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago

मिशन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, नन्हे विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

about 3 hours ago

मध्यप्रदेश बीजेपी का 1 दिसंबर से ‘सेवादूत अभियान’, पूर्णकालिक कार्यकर्ता 25 दिनों तक रहेंगे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में

about 4 hours ago

भोपाल में गन्ना किसानों का प्रदर्शन, 600 रुपए प्रति क्विंटल भाव की मांग पर अड़े किसान, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

about 4 hours ago

और पढ़ें

Guru Nanak Jayanti 2026: अरेरा कालोनी गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माथा टेका और नागरिकों को दी बधाई
मध्यप्रदेश

Guru Nanak Jayanti 2026: अरेरा कालोनी गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माथा टेका और नागरिकों को दी बधाई

सिंहस्थ: सुप्रबंधन के लिए 2801.75 करोड़ के 33 प्रस्तावित कार्यों को मिली मंजूरी, CM के निर्देश सभी काम 2027 में पूरे कर लिए जायें
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ: सुप्रबंधन के लिए 2801.75 करोड़ के 33 प्रस्तावित कार्यों को मिली मंजूरी, CM के निर्देश सभी काम 2027 में पूरे कर लिए जायें

पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई...चार आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश

पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई...चार आरोपी गिरफ्तार

मिशन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, नन्हे विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
मध्यप्रदेश

मिशन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, नन्हे विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

राम की धरती से सीता की जन्मभूमि तक: अयोध्या-जनकपुर "सरयू-कमला एक्सप्रेस" को PM मोदी और नेपाली PM ने दिखाई हरी झंडी
नेशनल न्यूज़

राम की धरती से सीता की जन्मभूमि तक: अयोध्या-जनकपुर "सरयू-कमला एक्सप्रेस" को PM मोदी और नेपाली PM ने दिखाई हरी झंडी

UP ELECTION 2027: कांग्रेस ने सपा को दी नई लिस्ट, 70-80 सीटें कम कीं
नेशनल पॉलिटिक्स

UP ELECTION 2027: कांग्रेस ने सपा को दी नई लिस्ट, 70-80 सीटें कम कीं

मध्यप्रदेश बीजेपी का 1 दिसंबर से ‘सेवादूत अभियान’, पूर्णकालिक कार्यकर्ता 25 दिनों तक रहेंगे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश बीजेपी का 1 दिसंबर से ‘सेवादूत अभियान’, पूर्णकालिक कार्यकर्ता 25 दिनों तक रहेंगे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में

भोपाल में गन्ना किसानों का प्रदर्शन, 600 रुपए प्रति क्विंटल भाव की मांग पर अड़े किसान, अनिश्चितकालीन धरना शुरू
मध्यप्रदेश

भोपाल में गन्ना किसानों का प्रदर्शन, 600 रुपए प्रति क्विंटल भाव की मांग पर अड़े किसान, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

चीन बोला- भारतीयों के लिए बिजनेस वीजा आसान करने को तैयार
अंतर्राष्ट्रीय खबरें