'टीम युवा शक्ति' ने 25 फीट गहरे कुएं से बचाई बेजुबान की जान

'टीम युवा शक्ति' ने 25 फीट गहरे कुएं से बचाई बेजुबान की जान
Shiv Sharan

डिंडौरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी, जिले से इंसानियत और साहस की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र का दिल जीत लिया है। जिला मुख्यालय से करीब 12-13 किलोमीटर दूर मोहदा गांव में एक बेजुबान बैल मौत के मुंह में समाने से बाल-बाल बच गया। एक अनहोनी घटना में बैल 25से 30 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया था। इस विकट परिस्थिति में "डिंडोरी युवा शक्ति" देवदूत बनकर सामने आये और अपनी जान जोखिम में डालकर उस बेजुबान को सकुशल बाहर निकाल लिया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/why-is-the-list-of-mp-nigam-mandal-stuck-the-biggest-reason-revealed/

​कुआं अत्यंत गहरा और संकरा था, जिससे बैल के बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। जैसे ही इस घटना की जानकारी 'डिंडौरी युवा शक्ति' के सदस्यों को मिली, वे बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए युवाओं ने तुरंत बचाव कार्य की रणनीति बनाई।

​कुएं की गहराई और बैल की विशालकाय स्थिति को देखते हुए, युवाओं ने बड़ी चतुराई से जेसीबी (JCB) मशीन का उपयोग किया। कड़ी मशक्कत और घंटों के संघर्ष के बाद, अपनी सूझबूझ और टीम वर्क के दम पर उन्होंने बैल को सुरक्षित कुएं से बाहर निकालने में सफलता हासिल की।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/modi-government-gave-a-big-responsibility-to-shivraj-singh-appointed-him/

​इस पूरी बचाव मुहिम का नेतृत्व 'डिंडौरी युवा शक्ति' के सदस्यों द्वारा किया गया। इस सराहनीय कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले युवाओं में समाजसेवी रोहित कांसकर, सिद्धार्थ चौहान, यीशु गवले, सौरभ मेहरा और आदिल खान शामिल रहे। इन युवाओं की तत्परता और संवेदनशीलता ने यह साबित कर दिया कि समाज में जब नेक इरादे वाले युवा एकजुट होते हैं, तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी छोटी पड़ जाती है।

​बैल को सुरक्षित बाहर आता देख वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें भर आईं। स्थानीय निवासियों ने 'डिंडौरी युवा शक्ति' के सदस्यों की जमकर प्रशंसा की है। ग्रामीणों का कहना है कि आज के दौर में जहां लोग अपनी समस्याओं में व्यस्त रहते हैं, वहीं इन युवाओं ने एक बेजुबान की पीड़ा समझकर जो उदाहरण पेश किया है, वह वास्तव में काबिलेतारीफ है।

​यह घटना न केवल एक जानवर का जीवन बचाने के लिए याद की जाएगी, बल्कि यह डिंडोरी के सामाजिक जुड़ाव और युवाओं की सक्रियता का एक उत्कृष्ट प्रमाण है। 'डिंडौरी युवा शक्ति' का यह साहसी कार्य आने वाली पीढ़ी के लिए हमेशा मिसाल बना रहेगा।

Singer Asha Bhosle Passes Away: महान गायिका आशा भोसले का निधन

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!