P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतSinger Asha Bhosle Passes Away: महान गायिका आशा भोसले का निधन

Singer Asha Bhosle Passes Away: महान गायिका आशा भोसले का निधन

Singer Asha Bhosle Passes Away: भारतीय संगीत जगत के लिए आज का दिन दुखद है। अपनी जादुई आवाज से सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली महान पार्श्वगायिका आशा भोंसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

कार्डियक अरेस्ट बना मौत का कारण

जानकारी के अनुसार, आशा ताई को पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और उनके कई अंगों के काम करना बंद कर दिया था। जिससे उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शिवाजी पार्क में दी जाएगी अंतिम विदाई

आशा भोंसले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल 2026 को दोपहर 4 बजे मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में किया जाएगा। इस दौरान फिल्म जगत, राजनीति और संगीत की दुनिया की तमाम हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।

70 साल का सफर

आशा भोंसले का करियर किसी चमत्कार से कम नहीं रहा। उन्होंने 70 वर्षों से अधिक के अपने सफर में हिंदी, मराठी, बंगाली सहित 20 से अधिक भाषाओं में हजारों गाने गाए। कला के प्रति उनके समर्पण के लिए भारत सरकार ने उन्हें साल 2000 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और 2008 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा था।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट