दिवाली पर मध्यप्रदेश में हादसों का आंकड़ा बढ़ा... 108 एंबुलेंस को मिले 503 इमरजेंसी केस, सागर सबसे आगे

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

दिवाली पर मध्यप्रदेश में हादसों का आंकड़ा बढ़ा... 108 एंबुलेंस को मिले 503 इमरजेंसी केस, सागर सबसे आगे

भोपाल/खबर डिजिटल/ दिवाली पर जहां प्रदेशभर में घर रोशनी से जगमगा रहे थे और आसमान आतिशबाजी से चमक रहा था, वहीं दूसरी ओर पटाखों से जलने और सड़क दुर्घटनाओं के कारण आपातकालीन सेवाओं पर भी दबाव बढ़ गया। मध्यप्रदेश में दिवाली के दौरान 24 घंटे के भीतर 108 एंबुलेंस सेवा को कुल 503 इमरजेंसी केस मिले। यह संख्या सामान्य दिनों की तुलना में एक दिन पहले के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत अधिक रही। 8 नवंबर दोपहर 12 बजे से 9 नवंबर दोपहर 12 बजे तक दर्ज किए गए मामलों के अनुसार, प्रदेश में हर घंटे औसतन 21 लोग हादसों या जलने की घटनाओं का शिकार हुए। जिलावार आंकड़ों में सागर सबसे आगे रहा, जहां 34 लोगों को आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की जरूरत पड़ी। वहीं 31 मामलों के साथ इंदौर दूसरे स्थान पर रहा।

पहले 12 घंटे में सामने आए 367 मामले
108 एंबुलेंस सेवा के आंकड़ों के मुताबिक, दिवाली के दिन दोपहर से लेकर आधी रात तक हादसों और अन्य आपात स्थितियों के मामले सबसे ज्यादा सामने आए। 8 नवंबर दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे के बीच एंबुलेंस सेवा को 367 इमरजेंसी कॉल मिले। इसके बाद 9 नवंबर की रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक 136 मामले दर्ज किए गए। इस तरह कुल 503 मामलों में से करीब 73 प्रतिशत घटनाएं शुरुआती 12 घंटों में हुईं। पहले 12 घंटे में दर्ज मामलों की संख्या अगले 12 घंटे के मुकाबले लगभग 2.7 गुना रही।

सागर में सबसे ज्यादा हादसे, इंदौर दूसरे नंबर पर
जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो सागर में सबसे अधिक 34 इमरजेंसी केस दर्ज किए गए। इंदौर में 31, राजगढ़ और झाबुआ में 21-21, धार में 20 और जबलपुर में 19 मामले सामने आए। राजधानी भोपाल में 15 लोगों को आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की जरूरत पड़ी। इसके अलावा बालाघाट, बैतूल और होशंगाबाद में भी 15-15 मामले दर्ज किए गए।

108 एंबुलेंस टीम ने तत्परता से पहुंचाई मदद
मध्यप्रदेश 108 एंबुलेंस सेवा के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने बताया कि दिवाली के दौरान इमरजेंसी मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद एंबुलेंस टीम ने पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। सभी जरूरतमंद मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। दिवाली के दौरान सामने आए ये आंकड़े बताते हैं कि त्योहार के समय पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं के साथ सड़क हादसों और अन्य आपात स्थितियों को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

शतरंज में मध्यप्रदेश के पहले ग्रैंडमास्टर अनुज श्रीवात्री... फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप

8 minutes ago

दीपावली कार्यक्रम आयोजित: ग्राम बांकी में 108 दीपों से दिया सुख-शांति और भाईचारे का संदेश

about 3 hours ago

डिंडौरी में बड़ा हादसा: सरई माल जलाशय में नहाने गईं 2 मासूम बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत

about 3 hours ago

Today CM Mohan Program: मोहन यादव आज उज्जैन और वाराणसी के दौरे पर, गोवर्धन पूजन उत्सव में होंगे शामिल

about 3 hours ago

उज्जैन में ग्रामीणों के साथ मुख्‍यमंत्री ने मनाई दिवाली, ग्राम अजराना में ग्रामीणों ने हल भेंट कर किया सम्‍मानित

about 13 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी, दुग्‍धसंघ अब बकरी का दूध भी खरीदेगा

about 16 hours ago

और पढ़ें

शतरंज में मध्यप्रदेश के पहले ग्रैंडमास्टर अनुज श्रीवात्री... फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप
मध्यप्रदेश

शतरंज में मध्यप्रदेश के पहले ग्रैंडमास्टर अनुज श्रीवात्री... फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप

दीपावली कार्यक्रम आयोजित: ग्राम बांकी में 108 दीपों से दिया सुख-शांति और भाईचारे का संदेश
मध्यप्रदेश

दीपावली कार्यक्रम आयोजित: ग्राम बांकी में 108 दीपों से दिया सुख-शांति और भाईचारे का संदेश

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बैंक ऑफ़ बड़ौदा (गुयाना) आईएनसी ने किया गुयाना में अपने नए प्रधान कार्यालय, जॉर्जटाउन शाखा भवन और विरासत केंद्र का उद्घाटन
बिजनेस न्यूज

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बैंक ऑफ़ बड़ौदा (गुयाना) आईएनसी ने किया गुयाना में अपने नए प्रधान कार्यालय, जॉर्जटाउन शाखा भवन और विरासत केंद्र का उद्घाटन

डिंडौरी  में बड़ा हादसा: सरई माल जलाशय में नहाने गईं 2 मासूम बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश

डिंडौरी में बड़ा हादसा: सरई माल जलाशय में नहाने गईं 2 मासूम बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत

Today CM Mohan Program: मोहन यादव आज उज्जैन और वाराणसी के दौरे पर, गोवर्धन पूजन उत्सव में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश

Today CM Mohan Program: मोहन यादव आज उज्जैन और वाराणसी के दौरे पर, गोवर्धन पूजन उत्सव में होंगे शामिल

उज्जैन में ग्रामीणों के साथ मुख्‍यमंत्री ने मनाई दिवाली, ग्राम अजराना में ग्रामीणों ने हल भेंट कर किया सम्‍मानित
मध्यप्रदेश

उज्जैन में ग्रामीणों के साथ मुख्‍यमंत्री ने मनाई दिवाली, ग्राम अजराना में ग्रामीणों ने हल भेंट कर किया सम्‍मानित

CM मोहन यादव ने कहा, किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी, दुग्‍धसंघ अब बकरी का दूध भी खरीदेगा
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी, दुग्‍धसंघ अब बकरी का दूध भी खरीदेगा

दीपों की रोशनी से जगमगाया कटाए घाट, परिवारों के साथ उमड़े श्रद्धालु; दीपदान कर मां लक्ष्मी से मांगी सुख-समृद्धि

Cancer Medicine Price: कैंसर का इलाज होगा सस्ता! 679 ब्रांड की दवाओं के दाम 50% से ज्यादा घटे
स्वास्थ्य समाचार