MP गोवर्धन पूजा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा पर MP के गांव-गांव में जहां-जहां वृंदावन गौशालाएं संचालित हो रही हैं और जहां गौशालाओं को शासकीय अनुदान दिया जाता है, वहां गोवर्धन पूजा कार्यक्रम करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पिछले दिनों वृंदावन गांवों में पशुपालकों के बीच एक प्रतियोगिता हुई थी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गांवों को गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
पहले पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपए, दूसरे पुरस्कार में 50 हजा़र और तीसरे पुरस्कार के रूप में 25 हजा़र रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही गांवों में किसानों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए भी अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।









