सिवनी: NH-44 पर मौत का गड्ढा! सड़क किनारे खुला पड़ा गहरा गड्ढा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

सिवनी। देश के सबसे व्यस्ततम मार्गों में शुमार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 (NH-44) पर इन दिनों जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। जिले के राहीवाड़ा और सोनाडोंगरी के बीच मुख्य सड़क के ठीक किनारे खोदा गया एक गहरा गड्ढा राहगीरों और तेज रफ्तार वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह खतरनाक गड्ढा पिछले करीब 15 दिनों से बिना किसी बैरिकेडिंग या सुरक्षा संकेतक के खुला पड़ा है।

Shiv Sharan

​रात के अंधेरे में बढ़ जाता है जान का जोखिम

हाईवे पर चौबीसों घंटे भारी वाहनों और यात्री बसों की आवाजाही बनी रहती है। सड़क के बिल्कुल किनारे यह गड्ढा होने के कारण ओवरटेक करते समय या किसी वाहन को साइड देने के चक्कर में चालक इसके बेहद करीब आ जाते हैं। दिन के उजाले में तो जैसे-तैसे वाहन चालक बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे और वाहनों की तेज हेडलाइट की चकाचौंध में यह गड्ढा नजर नहीं आता। ऐसे में जरा सी चूक किसी भी वक्त एक बड़े और दर्दनाक सड़क हादसे का सबब बन सकती है।

​NHAI के अधिकारियों के जवाब ने चौंकाया

इस गंभीर मामले को लेकर जब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उनका जवाब बेहद हैरान करने वाला था। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें हाईवे किनारे खुदे इस गड्ढे के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है और न ही विभाग द्वारा वहां ऐसा कोई निर्माण या खुदाई का कार्य कराया गया है।

​सवालों के घेरे में जिम्मेदार विभाग

NHAI के इस बयान के बाद कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर बिना प्राधिकरण की अनुमति और जानकारी के राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी संवेदनशील जगह के किनारे इतनी गहराई तक खुदाई किसने कर दी? यदि यह काम किसी अन्य सरकारी विभाग, निजी कंपनी या ठेकेदार द्वारा किया गया है, तो मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए? फिलहाल, स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी अनहोनी से पहले इस गड्ढे को तत्काल भरा जाए और लापरवाह लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

 युवा वर्ष में भर्तियों की बौछार: MP PSC की 15 परीक्षाएं लगातार दूसरे-तीसरे साल
मध्यप्रदेश

खदानों में मौत का खेल, फाइलों में सुरक्षा, कटनी के हादसों का गुनहगार कौन?

5 दिसंबर को होगा मड़ई मेला एवं भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता टीम को मिलेंगे 7 हजार रुपये

करोड़ों खर्च, फिर भी बंद: इंदौर के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट बेकार

इंदौर–खंडवा रेल लाइन का काम कहां तक पहुंचा? 2030 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट, जानिए कब शुरू होगी ट्रेन सेवा

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की साइबर क्राइम थाने में शिकायत, एडिट वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप

PM Kisan 25th Installment: खाते में कब आएंगे अगली किस्त के ₹2000? जानें तारीख और जरूरी नियम!
नेशनल न्यूज़

PM Kisan 25th Installment: खाते में कब आएंगे अगली किस्त के ₹2000? जानें तारीख और जरूरी नियम!

MP Congress में बड़े बदलाव की तैयारी: 50-50 फॉर्मूले पर बनेगी नई कार्यकारिणी, जानें किसे मिलेगा मौका

MP Politics: भाजपा में बड़े बदलाव की आहट? जिलाध्यक्ष की रेस में ये 7 दिग्गज नाम सबसे आगे!