भोपाल/खबर डिजिटल/ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेहटी में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विष्णु गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विष्णु गुप्ता की चाय की दुकान पर खुद चाय बनाई और उन्हें अपने हाथों से चाय पिलाई। इस मुलाकात की तस्वीरें और जानकारी शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
जनसंघ के समय से पार्टी के लिए समर्पित हैं विष्णु गुप्ता
शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोस्ट में लिखा कि रेहटी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता विष्णु गुप्ता की चाय की दुकान पर चाय बनाने और उन्हें अपने हाथों से चाय पिलाने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि विष्णु भैया जनसंघ के समय से ही पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं।
पुरानी यादें की ताजा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विष्णु गुप्ता के साथ चाय पर बैठकर पुरानी यादें ताजा करना और आपसी अपनापन साझा करना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। उनकी इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है।









