सुलतानपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुड़वार थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार (20) के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक, थाना कुड़वार में 25 जून 2026 को दर्ज मु0अ0सं0 0186/2026 में शुरुआत में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 87 और 64(1) बीएनएस के साथ 5/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। जांच में आरोपी अभिषेक कुमार का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी: अभिषेक कुमार पुत्र विशनूतांती, निवासी ग्राम दिलावरपुर बैरिया, थाना अमदाबाद, जनपद कटिहार, बिहार, उम्र करीब 20 वर्ष।
गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक दिनेश यादव, थाना कुड़वार, कांस्टेबल अमरजीत यादव (चीता दस्ता), थाना कुड़वार, कांस्टेबल हरविजय, थाना कुड़वार







