सुल्तानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को लम्भुआ तहसील में जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।
पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
भूमि और अन्य राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को आपसी समन्वय के साथ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।







