दुनिया में बादशाहत कायम करने वाली मशहूर कंपनी अमेजन ने बनाया नया ऑफिस

न्यूयॉर्क। ई-कॉमर्स की दुनिया में अपनी बादशाहत कायम करने वाली मशहूर कंपनी अमेजन ने अमेरिका में अपनी नई ऑफिस बिल्डिंग का उदघाटन किया। कई खासियतों के साथ इस बिल्डिंग में कर्मचारियों की सुविधा का बखूबी ख्याल रखा गया है। सीईओ जेफ बेजोस ने 'द स्फीयर्स' नामक इस दफ्तर का उद्घाटन किया। यह दफ्तर कोई इमारत नहीं बल्कि कांच और स्टील से बने तीन विशालकाय डोम हैं। इनमें 40 प्रकार के 40 हजार से अधिक पौधे लगे हैं।

अमेजन का उद्देश्य कर्मचारियों को तनावमुक्त रखना था। इसलिए इस प्रकार के डोम का निर्माण किया गया। इस पर अमेजन ने करीब 260 अरब रुपए (चार अरब डॉलर) खर्च किए हैं। दफ्तर की प्लानिंग और निर्माण में सात साल का समय लगा। 'द स्फीयर्स' में 800 कर्मचारी एक साथ काम कर सकेंगे।

ऐसा है द स्फीयर्स-

डोम के अंदर छोटे--छोटे झरने भी लगाए गए हैं, ताकि कर्मचारी काम करते वक्त बहते पानी की आवाज भी सुन सकें। इसे अत्याधुनिक दफ्तर को 'मिनी रेनफॉरेस्ट' कहा जा रहा है। सबसे बड़े डोम की ऊंचाई 90 फीट है। तीनों में कुल 2,600 ग्लास पैनल लगे हैं। इनके ऊपर लगी परत से सूरज की रोशनी आसानी से पेड़-पौधों तक पहुंच सकती है। यह दफ्तर के तापमान को भी सामान्य रखने का काम भी करेगी।

तीन बड़े पेड़ लगाए गए हैं। इनमें 55 फीट का फाइकस पेड़ भी शामिल है। इसका वजन करीब 17 हजार किलो है। 49 साल पुराने इस पेड़ को ऑफिस के अंदर लाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। जिसके बाद इमारत की छत में छेद के जरिए इसे लगाया गया। इसके अलावा मिनी फॉल, पत्थरों वाली पगडंडिया, लकड़ी के ब्रिज, खाली समय में बैठने के लिए बर्ड नेस्ट भी बनाए गए हैं।

पर्यावरण विशेषज्ञों की ली गई मदद-

अमेजन ने इस दफ्तर को बनाने के लिए पेड़-पौधों के विशेषज्ञों की भी मदद ली है। यहां बाहर की हवा भी आती है और भीतर के तापमान में करीब पांच डिग्री का उतार-चढ़ाव होता रहता है। पेड़-पौधों की वजह से दफ्तर के अंदर की हवा में नमी का स्तर 60 प्रतिशत तक रहेगा। आमतौर पर दफ्तरों की हवा में 30 प्रतिशत तक नमी रहती है।

Share:

Previous

दुनिया में बादशाहत कायम करने वाली मशहूर कंपनी अमेजन ने बनाया नया ऑफिस


Related Articles


Leave a Comment