कटनी,(सौरभ श्रीवास्तव)-। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कटनी द्वारा 15 अगस्त को रात्रि 8 बजे से मिशन चौक कटनी में एक विशेष सांस्कृतिक संध्या “एक शाम शहीदों के नाम” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं उनके अदम्य साहस को स्मरण करने के उद्देश्य से रखा गया है। नगर निगम प्रशासन का यह मानना है कि यह कार्यक्रम देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को शहीदों के त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करेगा। नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे ने नगर वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर शहीदों के बलिदान को नमन करें और उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें।


