कटनी(सौरभ श्रीवास्तव) थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र में कट्टा लिए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा सीएसपी नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी का नाम रोशन ठाकुर पिता गजराज ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी लक्ष्मी पान भंडार, पाठक वार्ड थाना रंगनाथ नगर है।आरोपी के कब्जे से पुलिस ने01 देशी कट्टा,02 जिंदा कारतूस,01 पिस्टल एवं02 जिंदा कारतूसबरामद कर जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
थाना रंगनाथ नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही कट्टा लहराने वाले युवक की गिरफ्तारी
सम्बंधित ख़बरें


