चंदेरी क्षेत्र में बढ़ रही लगातार मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर आखिरकार चंदेरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिससे साइबर सेल,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी के महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे जिससे आरोपी गणों तक पहुंचने में मदद मिल सकी। चंदेरी पुलिस ने दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है जिनसे 15 मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है जिन्हें चोरों ने अशोकनगर जिले के अन्य हिस्सों एवं दूसरे जिलों से चुराई गई होना बताया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार वहां सघन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर दो व्यक्तियों को फैजान उर्फ सलमान खान पुत्र आजाद खान निवासी करइयाहाट थाना दीपनाखेड़ा जिला विदिशा हाल निवास अशोकनगर तथा अजय अहिरवार पुत्र दौलत राम अहिरवार निवासी अतरेजी थाना बहादुरपुर को गिरफ्तार किया गिरफ्तारी के दौरान पकड़ी गई मोटरसाइकिल की जांच की गई तो दोनों आरोपियों ने उक्त मोटरसाइकिल को चंदेरी से चोरी किया जाना बताया उक्त मोटरसाइकिल थाना चंदेरी के अपराध प्रकरण क्रमांक 327/ 25 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत जप्त की गई गहन पूछताछ के दौरान आरोपी गणों ने विदिशा, मुंगावली अशोक नगर, गुना चंदेरी एवं आसपास से कई मोटरसाइकिल चोरी करने सहित उन्हें कबाड़ में काटने के उद्देश्य से ग्राम अतरेजी के खेत में बने खपरैल में भूसे के ढेर में छुपा कर रखा होना बताया बताए स्थान पर चंदेरी पुलिस ने जाकर तलाश की जिसमें 14 अन्य मोटरसाइकिलें जप्त की गई जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है आरोपी गणों को उक्त अपराध में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी सहित चोरों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मनीष जादौन, चंदेरी उप नि नीलम यादव, उप निरीक्षक मसीह खान (साइबर सेल) सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता (साइबर सेल) प्रधान आरक्षक दिलीप ओझा, आरक्षक योगेंद्र रघुवंशी, आरक्षक सतीश वर्मा, आरक्षक गजेंद्र कोली, आरक्षक ज्ञान सिंह, आरक्षक प्रशांत भदोरिया (साइबर सेल) आरक्षक उपेंद्र सिंह बंगला चौराहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


