कटनी (सौरभ श्रीवास्तव) – गणेश उत्सव और दुर्गा उत्सव के दौरान मूर्ति निर्माण एवं विसर्जन के संबंध में मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय कटनी द्वारा बुधवार 20 अगस्त को होटल अर्जुन पैलेस में सुबह 11 बजे से कार्यशाला आयोजित की गई है।इस कार्यशाला में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा मूर्ति निर्माण और विसर्जन के संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों पर चर्चा की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री सुधांशु तिवारी ने कटनी जिले के प्रमुख उद्योगों जैसे एसीसी सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, जे.के. सीमेंट, डाबर इंडिया और अन्य रिफैक्टरी तथा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को इस कार्यशाला में कम से कम अपने 5 प्रतिनिधियों को भेजने का आग्रह किया है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बोर्ड द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 20 कोमूर्ति निर्माण और विसर्जन के संबंध में होगी चर्चा
सम्बंधित ख़बरें


