Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Update : सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में बारिश का...

MP Weather Update : सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में बारिश का अलर्ट!

मध्यप्रदेश के कई जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कुछ जिलों में अभी भी बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि हवाओं के बदले रूख के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है।

MP Weather Update : मध्यप्रदेश के कई जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कुछ जिलों में अभी भी बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि हवाओं के बदले रूख के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है।

बीते दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश नहीं हुई। 30 सितंबर को तकरीब मानसून की विदाई हो चुकी है। बीते ​महीनों में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अति बारिश का रूप देखा गया। कई जिलों में हालात बिगड़े भी, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी के चलते हालातों पर काबू पाया गया। फिलहाल अब बारिश का दौर शांत हो गया है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का एक सिस्टम एक्टिव है। अरब सागर में एक चक्रवात और तमिल से लेकर केरल तक द्रोणका बनी हुई है। जिसके चलते मौसम में परिवर्तन हो रहा है। प्रदेश के जबलपुर ओर नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना बन रही है। यहां तेज गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। वही कई जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।

तापमान में लगातार बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। बीते मंगलवार को धार में सबसे कम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया, वही पचमढ़ी में 17.2 डिग्री और खजुराहो में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट