Uncategorized

अयोध्‍या में प्रज्वलित होंगे भोपाल के चंदन और रोली से लिखे श्रीराम नाम के दीपक

भोपाल : श्री रामजन्मभूमि अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद प्रथम वर्ष में दीपोत्सव पर्व पर कई कीर्तिमान गढ़े जाएंगे। बालक स्वरूप में विराजमान रामलला के लिए भी ये बेहद खास होगा, जिसमें अयोध्या में कुल 25 लाख दीपकों में से 1 लाख दीप मंदिर परिसर में प्रज्वलित किए जाएंगे, जिसको देखते हुए भोपाल से सेवा संकल्प युवा संगठन के द्वारा मंदिर के लिए 1100 मिट्टी के दीपकों को चंदन-रोली, बाती के साथ संगठन के युवाओं द्वारा तैयार कर स्पीड पोस्ट से अयोध्या भेजा गया है, जो दीपावली से पूर्व श्री राम मंदिर अयोध्या पहुंच जाएगा।

संगठन के अध्यक्ष प्रकाश मालवीय ने बताया कि इस वर्ष हजारों सनातनियों का सपना पूरा हो रहा है, जिसमें कि प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है, उसी को देखते हुए संगठन ने छोटा सा प्रयास किया है, जिसमें 2 दिन में 1100 दीपकों को तैयार किया है, जिससे भोपाल के सभी युवा साथी श्रीराम के चरणों में अपनी आभा समर्पण करें।

श्रीरामलला के समक्ष दीपावली पर प्रज्वलित होंगे दीये

मालवीय ने बताया कि यह सभी श्रीराम नाम लिखे चंदन-रोली के दीपक प्रभु श्री रामलला के समक्ष दीपावली पर्व पर प्रज्वलित होंगे, जिसकी अपील श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से की गई है। इस अवसर पर दीपकों को तैयार करने में संगठन के यश जैन, सुमित मालवीय, विवेक श्रीवास्तव, लकी नेगी, सचिन सोलंकी, रवि, मनोज, दीपक साकरे ने अपना योगदान दिया।

Khabar Digital Desk

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

16 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

29 minutes ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

51 minutes ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

1 hour ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

2 hours ago