MP Weather Update : मध्यप्रदेश के कई जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कुछ जिलों में अभी भी बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि हवाओं के बदले रूख के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है।
बीते दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश नहीं हुई। 30 सितंबर को तकरीब मानसून की विदाई हो चुकी है। बीते महीनों में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अति बारिश का रूप देखा गया। कई जिलों में हालात बिगड़े भी, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी के चलते हालातों पर काबू पाया गया। फिलहाल अब बारिश का दौर शांत हो गया है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का एक सिस्टम एक्टिव है। अरब सागर में एक चक्रवात और तमिल से लेकर केरल तक द्रोणका बनी हुई है। जिसके चलते मौसम में परिवर्तन हो रहा है। प्रदेश के जबलपुर ओर नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना बन रही है। यहां तेज गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। वही कई जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।
तापमान में लगातार बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। बीते मंगलवार को धार में सबसे कम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया, वही पचमढ़ी में 17.2 डिग्री और खजुराहो में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…
भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…
नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…