व्यापार•

एसबीआई लाइफ ने 'हैक-एआई-थॉन' की शुरुआत की — एआई के ज़रिए बीमा क्षेत्र में बदलाव लाने की पहल

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एसबीआई लाइफ ने 'हैक-एआई-थॉन' की शुरुआत की — एआई के ज़रिए बीमा क्षेत्र में बदलाव लाने की पहल

मुंबई: देश की प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनियों में शामिल एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘हैक-एआई-थॉन’ नामक एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इस पहल के तहत देशभर के युवाओं और तकनीकी प्रतिभाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से बीमा क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान निकालने का मौका दिया जा रहा है।

इस अनूठे इनोवेशन प्लेटफॉर्म के ज़रिए छात्र ग्राहक अनुभव सुधार, उत्पाद की पहुंच, और धोखाधड़ी नियंत्रण जैसे विषयों पर आधारित व्यावहारिक समाधान तैयार कर रहे हैं। इस पहल को देश के तीन प्रमुख शहरों—पुणे, चेन्नई और नई दिल्ली—में आयोजित रीजनल राउंड में जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। करीब 7,500 से अधिक छात्रों ने इसमें पंजीकरण कराया, जिनमें से 50 से अधिक टीमों को रीजनल राउंड के लिए चुना गया।

इन टीमों में से शीर्ष 15 फाइनलिस्ट को अब मुंबई में ग्रैंड फिनाले में अपने नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा, जहां मौलिकता, व्यावहारिकता और प्रभाव जैसे मानकों पर उनका मूल्यांकन होगा।

एसबीआई लाइफ में ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और सीएसआर प्रमुख श्री रविंद्र शर्मा ने इस पहल पर कहा, “जब युवा नई सोच के साथ सामने आते हैं और तकनीक के ज़रिए बीमा क्षेत्र की जमीनी चुनौतियों को सुलझाते हैं, तो वास्तविक परिवर्तन संभव होता है। 'हैक-एआई-थॉन' युवाओं को प्रेरित करता है कि वे तकनीक आधारित समाधान बनाएं जो न केवल बीमा को सरल और सुरक्षित बनाएं, बल्कि ग्राहकों के लिए अधिक उपयोगी भी।”

उन्होंने आगे कहा, “यह पहल हमारी उस सोच को आगे बढ़ाती है जिसमें हम सिर्फ जीवन का बीमा नहीं करते, बल्कि लोगों को उनके लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सशक्त भी बनाते हैं। प्रतिभागियों की ऊर्जा और नवाचार की भावना हमारे डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को मजबूती देती है।”

‘हैक-एआई-थॉन’ न सिर्फ बीमा क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों की संभावनाएं उजागर कर रहा है, बल्कि आने वाले समय के लिए एक ग्राहक-केंद्रित और स्मार्ट बीमा अनुभव की नींव भी रख रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 2 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

और पढ़ें

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!