स्वच्छ जलापूर्ति के लिए नगर निगम अलर्टइंदौर की घटना के बाद कटनी में पाइप लाइनों की जांच शुरू

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

स्वच्छ जलापूर्ति के लिए नगर निगम अलर्टइंदौर की घटना के बाद कटनी में पाइप लाइनों की जांच शुरू

खबर डिजिटल कटनी -- इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से हुई दुखद घटना को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम कटनी द्वारा जनस्वास्थ्य को सर्वोपरि मानते हुए स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि जलप्रदाय शाखा के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर प्रतिदिन जलापूर्ति व्यवस्था की सघन निगरानी करने तथा सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।पाइप लाइनों का व्यापक निरीक्षणनगर निगम की जलप्रदाय शाखा द्वारा नगर के सभी वार्डों में पाइप लाइनों का व्यापक निरीक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान जहां भी कोई कमी पाई जा रही है, वहां तत्काल आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं। विशेष रूप से उन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, जहां पूर्व में सीवर कार्य के दौरान गंदे पानी की मिलावट या पाइप लाइन लीकेज की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।25 स्थलों से लिए गए जल नमूनेस्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जल विभाग द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों से पेयजल के सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों से 25 जल नमूने लेकर उनकी जांच कराई गई, जिसमें सभी नमूनों की गुणवत्ता मानक अनुरूप पाई गई।इसके साथ ही मटमैली या दूषित जलापूर्ति की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सुधार के बाद पुनः जल की गुणवत्ता जांची जा रही है।24 घंटे अलर्ट पर जल विभागजलप्रदाय शाखा की टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर कार्य कर रही हैं, ताकि नागरिकों को निर्बाध, स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।हेल्पलाइन नंबर जारीनागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा पेयजल संबंधी शिकायतों हेतु हेल्पलाइन नंबर 9351136230 जारी किया गया है। नागरिक फिल्टर प्लांट स्थित कार्यालय के इस नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायतों का शीघ्र निराकरण करा सकते हैं।नागरिकों से अपीलनगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी पाइप लाइन लीकेज, गंदा या मटमैला पानी दिखाई दे, तो तुरंत निगम की हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सुधार किया जा सके। आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 4 hours ago

और पढ़ें

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!