भागीरथपुरा जल कांड: दूषित पानी से मौत या कुछ और?… याचिकाकर्ता के वकील के तर्कों ने चौंकाया

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भागीरथपुरा जल कांड: दूषित पानी से मौत या कुछ और?… याचिकाकर्ता के वकील के तर्कों ने चौंकाया

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ गुरुवार को इंदौर हाईकोर्ट की बेंच में भागीरथपुरा जल कांड के मामले में सुनवाई हुई, इस दौरान जांच कमेटी के द्वारा सील बंद लिफाफे में जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के सामने पेश की गई, इस दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने भागीरथपुरा पानी की टंकी पर तैनात कर्मचारियों पर सवाल उठाए, उसके बयान लेने के साथ उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की, जिस पर अब 6 अप्रैल को इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश
भागीरथपुरा जल कांड की जांच रिपोर्ट इंदौर हाईकोर्ट में गुरुवार को पेश की गई, बंद लिफाफे में पेश की गई रिपोर्ट के खुलासे के बाद सारी जानकारी सामने आएगी। यहां दूषित पानी पीने के कारण 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, इस मामले में कोर्ट में 3 याचिकाएं लगी हुई थीं, इन 3 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पिछले दिनों रिटायर्ड जज के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की थी, इसी जांच कमेटी ने गुरुवार को जांच रिपोर्ट पेश की गई।

पानी की टंकी पर तैनात कर्मचारियों पर सवाल
याचिकाकर्ता के वकील अजय बागड़िया का तर्क है कि 'पानी की टंकी पर पदस्थ 5 कर्मचारियों से पूछताछ की जाए, उन्होंने कोर्ट को बताया कि जो क्लोरीन मिला हुआ संक्रमित पानी बताया जा रहा है वह जल शुद्धिकरण संयंत्र से सीधे वॉटर टैंक तक आने की संभावना कम है, यदि बीच में पानी में कोई रासायनिक मिश्रण या प्रदूषण हुआ होता तो वह पाइपलाइन फटने या किसी अन्य तकनीक के कारण से होता।' साथ ही उन्होंने बताया कि 'वार्ड 11 के सीधे वाटर टैंक से पानी भरकर पानी वाले ही बीमार हुए थे' जिसमें लोगों को बयान प्रस्तुत करने का हवाला दिया गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/congress-protests-over-indore-contaminated-water-deaths/
https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-bhagirathpura-water-tragedy-sparks-political-storm-congress-sees-opportunity/

दूषित पानी मामले में सबसे खास बात
एडवोकेट अजय बगड़िया ने यह भी तर्क दिए कि 'सामान्य क्लोरीनेशन से मृत्यु होना संभव नहीं है, साधारण बैक्टीरिया संक्रमण से भी इतनी गंभीर स्थिति नहीं बनती है, अधिवक्ता ने आशंका जताई कि पानी में पोटेशियम क्लोराइड या अन्य किसी रसायन की मात्रा अधिक डाली गई है, जिसके कारण भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने के कारण लोगों की मौत हुई है।'

निगम कर्मचारियों पर एफआईआर की मांग
अधिवक्ता ने भागीरथपुरा पानी की टंकी पर तैनात निगम के कर्मचारियों के बयान लेने के साथ उन पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है, इस मामले में अब 6 अप्रैल को इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी, जिसके बाद साफ हो पाएगा कि आखिर दूषित पानी पीने के बाद मौत का असल कारण आखिर क्या था।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/pachmarhi-wins-green-destinations-bronze-certificate-itb-berlin/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 1 hour ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 1 hour ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 3 hours ago

और पढ़ें

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!