सरकारी भवन निर्माण में मजदूरों से अन्याय… ठंड में दिनभर इंतजार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सरकारी भवन निर्माण में मजदूरों से अन्याय… ठंड में दिनभर इंतजार

डिंडौरी /शैलेश नामदेव /खबर डिजिटल/करंजिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटनगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी भवन के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ गंभीर लापरवाही और शोषण का मामला सामने आया है। लाखों रुपये की लागत से बन रहे इस सरकारी भवन में काम करने वाले मजदूरों को न तो समय पर भुगतान किया जा रहा है और न ही पूरी मजदूरी दी जा रही है।
सोमवार को मजदूर अपनी मजदूरी पाने की उम्मीद में सुबह से ही निर्माणाधीन भवन के सामने जमा रहे। भीषण ठंड के बीच आग जलाकर खड़े मजदूर घंटों इंतज़ार करते रहे, लेकिन न तो ठेकेदार आया और न ही किसी ने भुगतान की सुध ली। मजदूरों ने बताया कि सोमवार को साप्ताहिक बाजार (गोरखपुर बाजार) होने के कारण उन्हें घरेलू जरूरतों राशन, सब्जी, दवाइयां आदि की खरीदारी करनी होती है, जो पूरी तरह मजदूरी पर ही निर्भर रहती है।

भाजपा नेत्री ने जताई नाराजगी
इसी दौरान भाजपा नेत्री एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष करंजिया गीता पट्टा अपने गृह ग्राम पाटन लौट रही थीं। उन्होंने बड़ी संख्या में ग्रामीणों और मजदूरों को ठंड में खड़े देखा तो वाहन रुकवाकर स्थिति की जानकारी ली। मजदूरों ने उन्हें बताया कि वे सभी इसी सरकारी भवन में काम करने वाले श्रमिक हैं और सुबह से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
मौके से ही गीता पट्टा ने संबंधित व्यक्ति से दूरभाष पर संपर्क किया, जहां से आश्वासन दिया गया कि मजदूरी भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद लंबे इंतज़ार के बाद भी कोई भुगतान नहीं हुआ। शाम तक निराश मजदूर खाली हाथ घर लौटने को मजबूर हो गए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sheopur-teacher-murder-wife-lovers-arrested-karahal-nainpura-ghati/

ठेकेदार करता है टालमटोल
मजदूर रवि पडवार ने बताया कि ठेकेदार काम तो पूरा कराता है, लेकिन भुगतान के समय आधा-अधूरा पैसा देता है या टालमटोल करता है। “आज तो हद हो गई, सुबह से शाम हो गई, लेकिन न ठेकेदार आया, न कोई भुगतान करने,” इस पूरे मामले पर जनपद उपाध्यक्ष गीता पट्टा ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि “यह बड़ी लापरवाही है। जिनसे काम कराया गया है, उन्हें समय पर पूरा भुगतान मिलना चाहिए। मजदूरों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं इस संबंध में कलेक्टर से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराऊंगी।” सरकारी भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में मजदूरों के साथ हो रहा यह व्यवहार न सिर्फ प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करता है, बल्कि श्रम कानूनों के उल्लंघन की ओर भी इशारा करता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब और क्या ठोस कार्रवाई करता है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sehore-bjp-worker-manoj-sharma-depression-district-executive-controversy/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 3 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 16 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 17 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 17 hours ago

और पढ़ें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना