Dindori News : समनापुर से दिल्ली तक चमका 'दुधेरा की बेटी का परचम'… प्रियंका मरावी ने रचा इतिहास

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Dindori News : समनापुर से दिल्ली तक चमका 'दुधेरा की बेटी का परचम'… प्रियंका मरावी ने रचा इतिहास

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ ग्राम दुधेरा , ग्राम पंचायत बम्हनी , विकासखण्ड समनापुर की युवा प्रियंका मरावी ने वह कर दिखाया, जिसे सुनकर गांव से लेकर दिल्ली तक गर्व महसूस किया जा रहा है। प्रियंका नारी शक्ति आजीविका महासंघ बम्हनी से जुड़ी ऐसी युवती हैं, जिन्होंने अपने संघर्ष, साहस और संकल्प के दम पर न सिर्फ अपना जीवन बदला बल्कि पूरी पंचायत की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गईं।

चुनौतियों से भरा प्रियंका का जीवन
किसान और दिहाड़ी मजदूर परिवार में जन्मी प्रियंका का बचपन हमेशा चुनौतियों से भरा रहा। खेती और सीमित आय पर निर्भर परिवार में आर्थिक कठिनाइयाँ हमेशा रहती थीं। बावजूद इसके प्रियंका ने हालातों से समझौता न करके पढ़ाई जारी रखी और मेहनत के दम पर अपने पैरों पर खड़े होने का रास्ता ढूँढा।

छोटे पोल्ट्री यूनिट से शुरू होकर दिल्ली IIT तक पहुंचा सफर
आजीविका मिशन एवं PRADAN संस्था द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़कर प्रियंका ने अपने जीवन की दिशा बदली। ‘पोल्ट्री सहकारी’ के माध्यम से उन्हें छोटा पोल्ट्री यूनिट मिला, जिससे परिवार की आय बढ़ने लगी। यही आर्थिक मजबूती आगे चलकर प्रियंका के आत्मविश्वास का आधार बनी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/jhabua-pmay-scam-petalavad-panchayat-extortion-allegations/

‘हिम्मत नहीं टूटने दी’ - प्रियंका की संघर्षगाथा
PRADAN के युवक शक्ति कार्यक्रम (YSP) में चयनित होने के बाद प्रियंका को दिल्ली स्थित IIT, और MPA डिवेलपमेंट स्टडीज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के मॉडल देखने का अवसर मिला। यह उनके जीवन का प्रेरणादायी मोड़ साबित हुआ।

प्रियंका मरावी ने दी जानकारी
प्रियंका बताती हैं कि “संघर्ष ने मुझे झुकने नहीं दिया। कई बार हालात ने हार मानने पर मजबूर किया, लेकिन खुद पर भरोसा बनाए रखा। परिवार की गरीबी और सीमित संसाधन मेरे कदम रोक नहीं सके।” आज प्रियंका गांव की अन्य युवतियों के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैं। उनका मानना है कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और संकल्प से किसी भी गांव की बेटी बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकती है।

गांव की बेटियों के लिए बनी मिसाल
गांव की बेटियों के लिए बनी मिसाल, आज प्रियंका न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी आजीविका, पैदावार, समूह संचालन और वित्तीय सशक्तिकरण के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी सफलता ने साबित कर दिया कि “चमकने के लिए शहर नहीं, हौसला चाहिए… और हौसला गांव की बेटियों में कम नहीं होता।”

शेयर करें:

संबंधित खबरें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 1 hour ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 1 hour ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 3 hours ago

और पढ़ें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा