Indore News: इंदौर चिड़ियाघर में 14-डी थिएटर का अनुभव… पानी बरसेगा, हवा चलेगी!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Indore News: इंदौर चिड़ियाघर में 14-डी थिएटर का अनुभव… पानी बरसेगा, हवा चलेगी!

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में 16 अगस्त से दर्शकों के लिए आधुनिक तकनीक से लैस नया आकर्षण शुरू होने जा रहा है। चिड़ियाघर में तैयार किया गया 14-डी थिएटर रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों लोकार्पित होगा। करीब एक महीने से थिएटर का तकनीकी परीक्षण और ट्रायल चल रहा था। अब इसे दर्शकों के लिए तैयार कर लिया गया है।

170 रुपये होगा टिकट
14-डी थिएटर में प्रवेश के लिए दर्शकों को 170 रुपये का टिकट लेना होगा। इसके साथ ही यहां आने वाले लोग भूलभुलैया का रोमांच भी अनुभव कर सकेंगे। खास बात यह है कि इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय प्रदेश का पहला ऐसा चिड़ियाघर होगा, जहां 14-डी थिएटर की सुविधा उपलब्ध होगी।

पीपीपी मॉडल से विकसित किया गया प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट पर पिछले साल मार्च में पीपीपी मॉडल के तहत काम शुरू किया गया था। जिस जगह पर थिएटर बनाया गया है, वह जमीन लंबे समय से खाली पड़ी थी। अब इसे आधुनिक मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-nagar-nigam-computer-operator-30-days-cpct-cyber-security-training/

फिल्म नहीं, महसूस होगा पूरा अनुभव
14-डी थिएटर की खासियत सिर्फ बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखना नहीं, बल्कि दृश्यों को महसूस करना है। फिल्म में बादलों की गर्जना होने पर दर्शकों को आवाज के साथ कंपन का अनुभव होगा। बारिश के दृश्य में हल्की पानी की फुहारें आएंगी, जबकि तेज हवा वाले दृश्य में हवा का असर महसूस किया जा सकेगा।

कई अन्य अनुभव
पहाड़ों से नीचे उतरने या तेज गति से आगे बढ़ने वाले दृश्यों के दौरान थिएटर की सीटें भी उसी अनुरूप हिलेंगी। इससे दर्शकों को ऐसा अनुभव होगा, जैसे वे खुद उस दृश्य का हिस्सा हों। आनंद के पल को दर्शक खुद रोम-रोम से महसूस कर सकेंगे, जोकि उनके लिए पहला अनुभव होगा।

एक साथ काम करेंगे 14 विशेष इफेक्ट्स
प्रबंधन के अनुसार थिएटर में कुल 14 तरह के विशेष इफेक्ट्स काम करेंगे। इनमें ध्वनि, कंपन, सीट मूवमेंट, हवा और पानी जैसे प्रभाव शामिल हैं। इन तकनीकों के जरिए दर्शकों को आभासी दुनिया का ज्यादा जीवंत और रोमांचक अनुभव देने की कोशिश की गई है।

होलोग्राम जू भी बनेगा आकर्षण
चिड़ियाघर में 14-डी थिएटर के अलावा कई अन्य आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। इनमें होलोग्राम जू प्रमुख आकर्षण होगा। यहां दर्शकों को हवा में जीव-जंतुओं की थ्रीडी आकृतियां दिखाई जाएंगी। इससे जानवरों के सामने मौजूद होने जैसा अनुभव मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा चिड़ियाघर परिसर में जंगल सफारी, आकर्षक वॉटरफॉल, आधुनिक कैफेटेरिया और भूलभुलैया जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

अपील - खबर अच्छी लगने पर शेयर जरुर करें।

MP News: मध्यप्रदेश में दिव्यांग परेशान… दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए 253 दिन का इंतजार!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 1 hour ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 1 hour ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 3 hours ago

और पढ़ें

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!