30 जून तक प्रदेश में चलेगा जल गंगा संवर्धन अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- इसे सार्थक करे जनता...

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

30 जून तक प्रदेश में चलेगा जल गंगा संवर्धन अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- इसे सार्थक करे जनता...

भोपाल/खबर डिजिटल/ jal ganga samvardhan abhiyan 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 मई को जनता से जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है। यह अभियान 25 मई से 30 जून तक पूरे मध्यप्रदेश में चलेगा। सीएम मोहन यादव का कहना है कि इतना बड़ा अभियान जनता के सहयोग से ही सार्थक हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में रहीम के दोहे का भी जिक्र किया। इस दोहे के जरिये उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में पानी का एक अलग ही स्थान है। कोई अनुष्ठान, कोई पूजा बिना पानी के संकल्प के पूरी नहीं होती।

इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद भी 25 मई को गंगा दशहरे के अवसर पर जल स्रोत पूजन और गंगा कलश यात्रा आयोजित करेगा। इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने मप्र जन अभियान परिषद द्वारा 25 मई से प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जाने वाली जल स्रोत पूजन और गंगा कलश यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया।

'रहिमन पानी राखिये…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जल संचय के कई काम हो रहे हैं। हमारी सरकार के द्वारा भी जल संरक्षण को लेकर गुड़ी पड़वा से लेकर 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। गंगा दशमी के दिन पूरे प्रदेश में एक साथ सभी कूओं-बावड़ियों-नहरों-तालाबों पर श्रमदान किया जाएगा। यह अपने आप में बड़ा अभियान है। हम जन अभियान परिषद, उसके उपाध्यक्ष मोहन नागर, सारे कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायतों और अलग-अलग संस्थाओं को जोड़कर जल गंगा संवर्धन का बड़ा काम करने वाले हैं। हम आम जनता से भी आह्वान करते हैं कि वह भी जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़े। जनता के जुड़ने से ही इस तरह के अभियान सार्थक होते हैं।

समझने आने लगा पानी का महत्व

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में जल का महत्व आदिकाल से है। हमारे यहां कोई भी अनुष्ठान, कोई भी पूजा बिना जल संकल्प के नहीं होती। रहीम ने भी कहा है, रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून, पानी गए न ऊबरे, मोती मानुष चून। पानी के बिना सृष्टि की कल्पना अधूरी है। हम बदलते पर्यावरण, बदलते मौसम को देख रहे हैं, ऐसे में सब जगह पानी का महत्व पुनः रेखांकित हो रहा है। आइए हम सब मिलकर जल संरक्षण-जल चेतना के काम करें। इस अभियान में परिषद के सहयोगी नेटवर्क प्रस्फुटन समिति, नवांकुर सखी, सीएमसीएलडीपी के छात्र-परामर्शदाता, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, स्वैच्छिक संगठन, सामाजिक-धार्मिक-सांस्कृतिक-आध्यात्मिक संगठनों के माध्यम से जन-जागरण किया जाएगा।

जनता के लिए बड़ा अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह अभियान साढ़े आठ करोड़ जनता के लिए जल संरक्षण अभियान से जुड़ने का अवसर है। हम आह्वान करते हैं कि हम सब मिलकर इस अभियान में भागीदार बनें। गंगा दशमी पावन त्योहार है, जिस आधार पर हमारी प्रतिबद्धता सनातन संस्कृति के समय से मां गंगा से भी जुड़ती है। हम मां गंगा के निमित्त हैं। मध्यप्रदेश 250 से ज्यादा नदियों का मायका है। आइए हम सब जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल हों।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 16 hours ago

और पढ़ें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना