Jhabua News : जीआरपी पुलिस के 'पटरी की पाठशाला' अभियान की हो रही सराहना

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Jhabua News : जीआरपी पुलिस के 'पटरी की पाठशाला' अभियान की हो रही सराहना

झाबुआ /सुनील डाबी/खबर डिजिटल/ रेलवे पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में जीआरपी पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर नवाचारपूर्ण एवं जनहितकारी अभियान चलाए जा रहे हैं। इन्हीं अभियानों में से एक है “पटरी की पाठशाला”, जो अब केवल एक कार्यक्रम न होकर सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का सशक्त आंदोलन बनता जा रहा है।

दुर्घटनाओं को रोकने की कवायद
इस अभियान का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को रेल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति एवं शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और एक सुरक्षित, सजग समाज का निर्माण हो सके।

मेघनगर में अभियान को मिली नई गति
इसी क्रम में मेघनगर जीआरपी थाना प्रभारी ममता अलावा, रेलवे सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सुनील डाबी एवं सचिव दशरथ कट्ठा द्वारा अभियान को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

छात्र–छात्राओं से संवाद
मेघनगर के शासकीय कन्या विद्यालय एवं सेंट आर्नोल्ड स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र–छात्राओं से संवाद किया गया। बच्चों को रेलवे ट्रैक पर सावधानी बरतने, अनधिकृत रूप से पटरी पार न करने, चलती ट्रेन से दूरी बनाए रखने, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा के उपायों तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में सरल व प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rajat-patidar-visits-mahakaleshwar-temple-ujjain/

थाना प्रभारी ममता अलावा ने की चर्चा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ममता अलावा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि—“आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। यदि आप सुरक्षित रहेंगे, जागरूक रहेंगे और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएंगे, तो न केवल आप स्वयं आगे बढ़ेंगे बल्कि समाज और देश को भी सही दिशा देंगे।” उन्होंने बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट का सुरक्षित एवं सकारात्मक उपयोग करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत अभिभावकों या पुलिस को देने तथा नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सीख दी। साथ ही उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और निर्भीक बनने का संदेश दिया। साथ ही जीआरपी पुलिस द्वारा आयोजित आगामी आयोजन में भाग लेने के लिए छात्र छात्राओं को आमंत्रित भी किया

सम्मान और सहभागिता
इस अवसर पर सेंट आर्नोल्ड स्कूल के प्राचार्य फादर एंड्स लोबु द्वारा थाना प्रभारी ममता अलावा का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष जेम्स पॉल, अरुण ओहरी, शिक्षक–शिक्षिकाएं, स्कूली छात्र–छात्राएँ, एएसआई सवेसिंह गुंडिया, जीआरपी थाना स्टाफ एवं रेलवे सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

जन–जन तक पहुंचेगा अभियान
“पटरी की पाठशाला” अभियान के माध्यम से पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल का उद्देश्य है कि यह पहल केवल स्कूलों तक सीमित न रहे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों, रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों और आमजन तक पहुंचे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आए और समाज अधिक सुरक्षित व जागरूक बने। यह अभियान पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग का सशक्त सेतु बन रहा है, जो आने वाले समय में एक सकारात्मक सामाजिक बदलाव की मजबूत नींव साबित होगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-blood-dalali-sting-operation-sdm-rahul-siladiya-action/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 3 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 16 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 17 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 17 hours ago

और पढ़ें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना