उफनती नदी-नालों से रहें दूर, जान जोखिम में न डालें कलेक्टर आशीष तिवारी की अपील रील के चक्कर मे स्वयं को खतरे मे ना डाले

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

उफनती नदी-नालों से रहें दूर, जान जोखिम में न डालें कलेक्टर आशीष तिवारी की अपील रील के चक्कर मे स्वयं को खतरे मे ना डाले

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने लगा है। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिलेवासियों से विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने साफ कहा कि उफनती नदी, नाले या पानी से डूबे पुल-पुलिया को पार करने का दुस्साहस किसी भी स्थिति में न करें।कलेक्टर ने कहा कि बारिश के दौरान मौसमी नदी-नालों का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ सकता है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ ही समय में पानी का बहाव खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में लोग जलस्तर कम होने का इंतजार करें अथवा आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।पानी के ऊपर से वाहन निकालना पड़ सकता है भारीकलेक्टर ने नागरिकों को चेताया कि रपटे, पुल-पुलिया या सड़क के ऊपर से पानी बह रहा हो तो उसे पैदल या वाहन से पार करने की कोशिश न करें। पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। छोटी-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने नागरिकों से स्वयं सावधानी बरतने के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करने की अपील की।अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर रखने के निर्देशकलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित जलभराव वाले निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं शिक्षकों से भी कहा गया है कि वे विद्यार्थियों को नदी-नालों और तेज बहाव वाले जलस्रोतों से दूर रहने के लिए जागरूक करें।रील-सेल्फी का रोमांच कहीं जिंदगी पर भारी न पड़ जाएमानसून के दौरान प्राकृतिक झरने, नदी-नाले और पुल-पुलिया लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि मौसम का आनंद जरूर लें, लेकिन रील बनाने, सेल्फी लेने और रोमांच के चक्कर में अपनी और परिवार की जान जोखिम में न डालें। खासकर बच्चों को तेज बहाव वाले पानी के आसपास बिल्कुल न जाने दें।कलेक्टर ने कहा कि लगातार बारिश के बीच कब और कहां पानी का बहाव अचानक तेज हो जाए, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। नागरिक नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और पानी में डूबे मार्गों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी तरह का अनावश्यक जोखिम न उठाएं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 17 hours ago

और पढ़ें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना