खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी नगर निगम की अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार जैन के साथ हुए विवाद ने गुरुवार को बड़ा रूप ले लिया। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिवक्ता समुदाय ने एकजुट होकर नगर निगम कार्यालय का घेराव कर दिया। करीब सात घंटे से अधिक समय तक चले धरना-प्रदर्शन के दौरान निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई। प्रदर्शन के चलते मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई।
मामला 18 नवंबर 2026 का बताया जा रहा है। अधिवक्ता अशोक कुमार जैन की शिकायत के अनुसार, वह सुबह करीब 10 बजे अपनी दुकान पहुंचे थे। यहां पूर्व में जारी नोटिस के आधार पर दुकान सील करने की कार्रवाई की जा रही थी। कार्रवाई से संबंधित आदेश और दस्तावेजों की प्रतियां मांगने पर अतिक्रमण विभाग के प्रभारी मानवेन्द्र सिंह के साथ विवाद होने का आरोप लगाया गया है।
अधिवक्ता ने शिकायत में गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही जान से मारने की कोशिश किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
घेराव के बाद निगम प्रशासन की कार्रवाई
गुरुवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और पूरे घटनाक्रम पर निगम प्रशासन अपना पक्ष स्पष्ट करे। लगातार सात घंटे से अधिक चले विरोध के बीच नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण प्रभारी मानवेन्द्र सिंह को उनके प्रभार से हटाने के आदेश जारी कर अतिक्रमण प्रभार मुक्त कर दिया गया है
कोतवाली में FIR, जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
अधिवक्ता की शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी है। निगम प्रशासन ने मामले की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस पूरे घटनाक्रम ने नगर निगम की अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और आम नागरिकों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अब पुलिस जांच और नगर निगम की विभागीय कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी
वहीं प्रदर्शन मे बैठे अधिवक्ताओ कि मांग है नगर निगम आयुक्त ने स्वयं आकर उनकी मांगे नहीं सुनने का आरोप लगाया है








