लुधियाना में CM डॉ. मोहन यादव का संबोधन: “मध्यप्रदेश और पंजाब बिछुड़े भाई, अब मिलकर करेंगे विकास”

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

लुधियाना में CM डॉ. मोहन यादव का संबोधन: “मध्यप्रदेश और पंजाब बिछुड़े भाई, अब मिलकर करेंगे विकास”

लुधियाना, पंजाब: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7 जुलाई 2025 को लुधियाना, पंजाब में आयोजित 'मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं' पर इंटरैक्टिव सत्र को संबोधित करते हुए उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों, निवेशक-अनुकूल वातावरण और प्रगति के अवसरों पर प्रकाश डाला।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने पंजाब को वीरों और गुरु परंपरा की धरती बताते हुए लुधियाना की तुलना 'पंजाब का मैनचेस्टर' से की, जो अपनी औद्योगिक विरासत, विशेष रूप से टेक्सटाइल और साइकिल निर्माण के लिए प्रसिद्ध है।

डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश और पंजाब को 'बिछुड़े भाई' बताते हुए कहा, "पंजाब बड़ा भाई है और मध्यप्रदेश छोटा भाई। अब हम मिलकर कार्य करेंगे।" उन्होंने उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश कर एक फैक्ट्री स्थापित करने का आह्वान किया, यह विश्वास जताते हुए कि राज्य सरकार सभी निवेशकों का स्वागत करेगी और उनकी हरसंभव मदद करेगी।उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार की निवेशक-हितैषी नीतियों पर जोर देते हुए बताया कि टेक्सटाइल सेक्टर के औद्योगिक श्रमिकों की सैलरी में सरकार 5,000 रुपये की सहायता प्रदान करेगी। साथ ही, स्कूली बच्चों के लिए साइकिल वितरण योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि ये साइकिलें पंजाब में निर्मित होती हैं, जो दोनों राज्यों के सहयोग को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की खनिज संपदा का जिक्र करते हुए कहा कि शहडोल में आयरन, पन्ना में हीरा और सिंगरौली में सोने की खदानें निवेश की अपार संभावनाएं प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि इस साल फरवरी में भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में मध्यप्रदेश को 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे।

डॉ. यादव ने लुधियाना के वर्धमान टेक्सटाइल और दीपक फास्टनर जैसे प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों का दौरा किया और ट्राइडेंट ग्रुप के मुख्यालय में हाई-टी इंटरएक्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने उद्योगपतियों के साथ संभावित निवेश और साझेदारी पर चर्चा की, जिसमें पीएम मित्र पार्क, टेक्सटाइल ओडीओपी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और लॉजिस्टिक्स-सक्षम क्लस्टर्स जैसे विषय शामिल थे।उन्होंने कहा, "उद्योगपतियों का कार्य पवित्र है, क्योंकि यह न केवल उनके परिवार का पोषण करता है, बल्कि गरीबों के जीवन में भी उजाला लाता है।"

उन्होंने भारत की ऐतिहासिक आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि 1947 में आजादी के समय भारत विश्व में 15वें स्थान पर था, लेकिन आज यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।लुधियाना में यह रोड शो और इंटरैक्टिव सत्र मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं और निवेश-अनुकूल माहौल को देश के प्रमुख उद्योग समूहों के सामने प्रस्तुत करने का एक प्रभावी मंच साबित हुआ। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने और राज्य की प्रगति में भागीदार बनने का आग्रह किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

4 minutes ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

42 minutes ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

और पढ़ें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण