Exclusive News: मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार में इन विभागों में फेरबदल!.. दिल्ली में चल रही बड़ी कसरत

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Exclusive News: मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार में इन विभागों में फेरबदल!.. दिल्ली में चल रही बड़ी कसरत

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली में रहते हुए छतरपुर में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। इस बीच राजधानी में मुख्यमंत्री की मौजूदगी को प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों में फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है।

इन विभागों में बदलाव!
सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल में संभावित विस्तार से पहले सरकार के कुछ महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव को लेकर भी मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन से ज्यादा विभागों के प्रभार में फेरबदल की संभावना है। इनमें गृह विभाग, नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य, विमानन, खनन, पशुपालन और वन विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल बताए जा रहे हैं।

Rahul Gandhi Daura: राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस में उत्साह… अब इस जगह पर होगी ‘छात्रों की गूंज’!

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला
सूत्रों का दावा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं, जबकि नए शामिल होने वाले मंत्रियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दिए जाने पर भी विचार हो सकता है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और अंतिम निर्णय भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद ही सामने आने की संभावना है।

'मोहन' का दिल्ली दौरा महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब मध्यप्रदेश की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में दिल्ली में होने वाली बैठकों और पार्टी नेतृत्व के साथ संभावित चर्चा पर प्रदेश की सियासत की नजर बनी हुई है। फिलहाल विभागों में फेरबदल और नए मंत्रियों को लेकर सामने आ रही जानकारी सूत्रों पर आधारित है। अंतिम तस्वीर मुख्यमंत्री और भाजपा नेतृत्व के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-cabinet-expansion-deputy-cm-change-three-new-ministers-delhi-meeting/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 1 hour ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 1 hour ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 1 hour ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 3 hours ago

और पढ़ें

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!