MP Cabinet Expansion: मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड आया सामने, इन मंत्रियों की हुई तारीफ, कई को पड़ी फटकार

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Cabinet Expansion: मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड आया सामने, इन मंत्रियों की हुई तारीफ, कई को पड़ी फटकार

मध्यप्रदेश में जल्द ही कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज होने वाली है. माना जा रहा है कि मॉनसून से पहले सरकार में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कई नए चेहरों को मंत्रीमंडल में जगह मिल सकती है, जबकि कमजोर प्रदर्शन करने वाले कुछ मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है. इसी को लेकर सरकार और भाजपा संगठन ने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा शुरू कर दी है. राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, कई मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जबकि कुछ मंत्रियों के काम की खुलकर सराहना की गई.

मोहन यादव ने क्या कहा

बैठक के दौरान जिन मंत्रियों ने अपने विभागों में बेहतर काम किया, उन्हें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और संगठन की ओर से प्रशंसा मिली. स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के काम को काफी सराहा गया. खासतौर पर पीपीपी मॉडल के जरिए नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की पहल को सकारात्मक कदम माना गया. निवेश को बढ़ावा देने के लिए मंत्री चेतन कश्यप की भी तारीफ हुई. वहीं प्रदेश में सड़क नेटवर्क मजबूत करने को लेकर मंत्री राकेश सिंह के कार्यों को सराहा गया, हालांकि 90 डिग्री ब्रिज का मुद्दा भी चर्चा में रहा.

मंत्री प्रहलाद पटेल का रिपोर्ट कार्ड

पंचायत सशक्तिकरण और पेसा एक्ट को जमीनी स्तर पर लागू करने में मंत्री प्रहलाद पटेल के प्रयासों की भी सराहना की गई. शिक्षा विभाग में बेहतर परीक्षा परिणामों को लेकर मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की तारीफ हुई. वहीं संगठनात्मक गतिविधियों और विभागीय कार्यों में सक्रियता दिखाने पर धर्मेंद्र लोधी को भी सराहना मिली.

दूसरी तरफ कई मंत्री संगठन और सरकार की नाराजगी का सामना करते नजर आए. विवादित बयानों को लेकर मंत्री विजय शाह को कड़ी फटकार लगी. कर्नल सोफिया पर दिए गए बयान के कारण पार्टी की छवि खराब होने पर हाईकमान नाराज बताया जा रहा है. मंत्री प्रतिमा बागरी भी विवादों में रहीं. उनके भाई का नाम गांजा तस्करी मामले में आने और अपने जिले की स्थिति संभालने में कमजोरी को लेकर संगठन ने नाराजगी जताई.

नागर सिंह चौहान का रिपोर्ट कमजोर

नागर सिंह चौहान के खिलाफ क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार और जनता की नाराजगी की शिकायतों ने भी उनका रिपोर्ट कार्ड कमजोर कर दिया. जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति को लेकर मंत्री संपतिया उइके से भी जवाब मांगा गया. खाद-बीज संकट, किसानों की परेशानी और अवैध रेत खनन के मामलों को लेकर मंत्री एदल सिंह कंसाना को भी फटकार मिली. गेहूं खरीदी व्यवस्था में अव्यवस्था और मंडियों में किसानों की परेशानियों को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की कार्यशैली पर सवाल उठे. वहीं संगठन से नाराज होकर इस्तीफे की बात कहने वाले नारायण सिंह पंवार को भी सख्त संदेश दिया गया.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 16 hours ago

और पढ़ें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना