गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

भोपाल/खबर डिजिटल/ गोवर्धन पूजा पर सीएम मोहन यादव 10 पशुपालकों को अवार्ड देंगे। यह कार्यक्रम 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर्व पर किया जाएगा। पशुपालक सम्मान समारोह में गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेता पशुपालकों को सम्मानित करेंगे।

10 पशुपालकों को होंगे पुरस्कृत

चयनित 208 वृंदावन ग्रामों में 27 से 31 अक्टूबर, 2026 तक दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से 10 पशुपालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान कार्यक्रम होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर है। हमारा लक्ष्य अगले 2 वर्षों में प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में देश का नंबर 1 राज्य बनाना है। इसके लिए राज्य सरकार सुनियोजित पशुपालन एवं गौ-संवर्धन नीतियों के माध्यम से निरंतर प्रयास कर रही है।

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को मिलेंगे क्रमशः ₹1 लाख, ₹50 हजार और ₹25 हजार

प्रतियोगिता में सर्वाधिक दूध उत्पादन करने वाली गायों के पशुपालकों को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹1 लाख, द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹50 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में ₹25 हजार की राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। सभी विजेताओं के बैंक खातों में पुरस्कार राशि एकमुश्त डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी।

गिर नस्ल की गाय 'राधा' ने प्रतिदिन लगभग 20 लीटर दूध उत्पादन कर हासिल किया प्रथम स्थान

देशी नस्ल की गायों का पालन पशुधन परंपरा और संस्कृति का अभिन्न अंग होने के साथ ग्रामीण परिवारों की आर्थिक समृद्धि का भी सशक्त माध्यम है। बेहतर देखभाल, संतुलित आहार और उन्नत पशुपालन प्रबंधन से देशी नस्ल की गायें भी उल्लेखनीय दुग्ध उत्पादन कर सकती हैं। इसका उदाहरण उज्जैन जिले के वृंदावन ग्राम तालोद के पशुपालक गौरव रघुवंशी ने प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम तालोद को वृंदावन ग्राम घोषित किए जाने के बाद यहां देशी गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहन मिला। इससे प्रेरित होकर रघुवंशी ने गिर नस्ल की गाय का पालन शुरू किया। बेहतर देखभाल और संतुलित पोषण के परिणामस्वरूप उनकी गाय 'राधा' ने प्रतिदिन 19.760 लीटर दूध उत्पादन कर प्रदेश की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एमपी में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायें

  1. प्रथम स्थान: प्रतियोगिता में उज्जैन जिले के ग्राम तालोद के गौरव रघुवंशी की गिर गाय 19.760 लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन के साथ प्रथम स्थान पर रही।

  2. द्वितीय स्थान: रतलाम जिले के ग्राम सुखेड़ा के श्री मुकेश कुमार परमार की गाय – 17.230 लीटर प्रतिदिन।

  3. तृतीय स्थान: उमरिया जिले के ग्राम डोडका की श्रीमती संध्या पांडेय की गिर गाय – 17.166 लीटर प्रतिदिन।

  4. चतुर्थ स्थान: रायसेन जिले के ग्राम मांगरोल-2 के श्री ज्ञानेश्वर पटेल की गिर गाय – 16.350 लीटर प्रतिदिन।

  5. पंचम स्थान: राजगढ़ जिले के ग्राम सलेहपुर के श्री सुमेर सिंह पंवार की गाय – 16.144 लीटर प्रतिदिन।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

15 minutes ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

16 minutes ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 3 hours ago

और पढ़ें

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा