MP में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ी, CM मोहन यादव ने 4 नई फ्लाइट्स को दिखाई हरी झंडी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

MP में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ी, CM मोहन यादव ने 4 नई फ्लाइट्स को दिखाई हरी झंडी

भोपाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से 9 अगस्त को 4 फ्लाइट को फ्लैग ऑफ किया। ये फ्लाइट भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता को कनेक्ट करेंगी।

इससे हजारों यात्रियों को जबरदस्त फायदा होगा। एक तरफ उनका समय बचेगा, तो दूसरी तरफ उनके व्यवसाय-रोजगार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इसके अलावा मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी गति मिलेगी। इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने यात्रियों को बोर्डिंग पास भी प्रदान किए।

इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन गौरवशाली दिन है। जबलपुर-ग्वालियर-भोपाल-इंदौर एयरपोर्ट अंग्रेजों ने बनवाए थे। उसके बाद जनता पार्टी की सरकार आई तो खजुराहो एयरपोर्ट मिला। आज तीन साल में तीन एयरपोर्ट मध्यप्रदेश को मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से प्रदेश में नए एयरपोर्ट बन रहे हैं। आज प्रदेश को 5 नए एयरपोर्ट की मंजूरी मिल गई है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रति उड़ान लाखों रुपये की सब्सिडी देती है। पिछले महीने में इंदौर से अबू धाबी की इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू की है। दो महीने बाद भोपाल से शारजाह की इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होगी। इससे राज्य की प्रगति होगी। हमें दिल्ली-मुंबई जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आज अपने देश में एयर एंबुलेंस की सुविधा सबसे पहले मध्यप्रदेश में शुरू हुई।

जहां हवाई पट्टी है, वहां विमान से और जहां हवाई पट्टी नहीं है वहां हेलीकॉप्टर से मरीजों को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। हमारी हेली सर्विस रफ्तार पकड़ चुकी है। उसमें यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का कार्यकाल बढ़ते-बढ़ते नए-नए एयरपोर्ट खुलेंगे। आज राज्य को 5 साल में दस एयरपोर्ट मिल गए हैं। दो साल के अंदर 10 से ज्यादा रूट पर हवाई सौगात मिल रही है। हम उम्मीद करते हैं कि ये क्रम चलता रहेगा।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि आज खुशी का अवसर है। मैं जब भी यहां आता हूं मुझे कुछ नया करने का अवसर मिलता है। मैं नई फ्लाइट के लिए सभी लोगों को बधाई देता हूं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाला देश है। आज कोई भारत को कोई टक्कर नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि आज एयर कनेक्टिविटी का विस्तार हमारे सामने हो रहा है।

पिछले 12 साल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एविएशन क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है। सरकार ने उड़ान योजना बनाई। हमने 90 एयरपोर्ट बनाए। हमारे विमानों की संख्या दो गुना बढ़ गई है। इसका लाभ जनता को मिला। आज टियर-टू, टियर-थ्री सिटी बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने जिस तरह से नई एविएशन पॉलिसी बनाई, वो जबरदस्त है। आज मध्यप्रदेश राज्य की पॉलिसी पूरे देश में बेहतर है। आज इंदौर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि हम भविष्य में और भी एयरपोर्ट बनाएंगे।

हम 29 हजार करोड़ की लागत से इन्हें बनाएंगे। एयरपोर्ट बनने से उस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बदल जाती है। देश में भविष्य में 1700 नए विमान आने वाले हैं। अगले दस साल में उड़ान योजना के तहत बड़ा विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज दो मोहन एक हो गए हैं। हम मिलकर बदलाव करेंगे और कनेक्टविटी को बढ़ाएंगे।


MP के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं नई फ्लाइट्स?

Khabar Digital DeskdeskEdit Profile

भोपाल से पटना की सीधी कनेक्टिविटी
भोपाल और रीवा के बीच सीधी हवाई सेवा
रीवा से कोलकाता की सीधी उड़ान
जबलपुर से कोलकाता की सीधी कनेक्टिविटी
व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा
यात्रियों के समय की बचत
छोटे शहरों की एयर कनेक्टिविटी मजबूत

शेयर करें:

संबंधित खबरें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 1 hour ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 1 hour ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 3 hours ago

और पढ़ें

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!